{"_id":"68404a09da0998f3bc0cfe99","slug":"weather-suddenly-changed-in-sheikhpura-wedding-pandal-fell-on-road-due-to-storm-and-rain-traffic-affected-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather: शेखपुरा में अचानक मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से सड़क पर गिरा शादी का पंडाल, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather: शेखपुरा में अचानक मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से सड़क पर गिरा शादी का पंडाल, यातायात प्रभावित
Wed, 04 Jun 2025 06:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:59 PM IST
सार
Bihar Weather: शेखपुरा में अचानक बदले मौसम ने एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत दी तो वहीं दूसरी तरफ तेज आंधी-बारिश ने कई क्षेत्रों में कहर भी बरपाया।
विज्ञापन
शेखपुरा में तेज आंधी-बारिश ने बरपाया कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेखपुरा जिले में बुधवार की दोपहर अचानक मौसम ने रुख बदल लिया। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे जहां भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं दूसरी ओर तेज आंधी और वर्षा ने कई क्षेत्रों में कहर भी बरपाया।
विज्ञापन
मौसम में इस अचानक बदलाव के कारण जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, बारिश शुरू होते ही खेतों में हरियाली की उम्मीद लेकर किसान भी सक्रिय हो उठे। किसानों ने बताया कि अब वे धान की बुआई की तैयारी में जुटेंगे और नर्सरी बनाने का कार्य तेजी से शुरू करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: मसौढ़ी जेल में वायरल शराब पार्टी वीडियो मामला, DIG की जांच के बाद कई कैदियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
लेकिन इस मौसम परिवर्तन की सबसे बड़ी मार शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के पचना गांव के पास एक शादी समारोह पर पड़ी। यहां शादी के लिए लगाया गया विशाल पंडाल तेज हवा की चपेट में आकर उखड़ गया और सीधा सड़क पर जा गिरा। बांस और तिरपाल सहित अन्य सामग्री सड़क पर बिखर जाने से कुछ देर तक यातायात बाधित रहा।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर गिरे पंडाल के अवशेषों को हटाया, तब जाकर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यह मौसम की अप्रत्याशित ताकत का स्पष्ट उदाहरण बन गया। मौसम विभाग की ओर से पहले से कोई अलर्ट नहीं था, जिससे लोग पूरी तरह से अनभिज्ञ थे। लोग बिजली बहाली और मौसम के अगले रुख को लेकर चिंतित हो गए।
यह भी पढ़ें- Bihar Rape Cases: दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे लोग, स्वास्थ्य मंत्री पर लगे गंभीर आरोप