फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   water entered in many schools of Munger Due to flood news in hindi

बाढ़ से त्राहिमाम: अब मुंगेर के कई विद्यालयों में घुसा पानी, परीक्षाएं हुई प्रभावित; 50 से अधिक स्कूल चपेट में

Thu, 19 Sep 2024 05:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Sep 2024 05:32 PM IST
सार

Munger: गंगा का जलस्तर विगत पांच दिनों से थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके कारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। गुरुवार की सुबह 9:00 बजे गंगा का जलस्तर 39. 22 मीटर मापा गया जो खतरे के निशान से महज 11 सेंटीमीटर दूर है।

विज्ञापन
water entered in many schools of Munger Due to flood news in hindi
बाढ़ से त्राहिमाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर शहरी क्षेत्र के हेरुदियारा स्थित मध्य विद्यालय हेरुदियारा कैंपस में तीन से चार फीट तक बाढ़ का पानी जमा हो गया गया। इसके कारण शिक्षक भी विद्यालय परिसर में प्रवेश करने में डर रहे थे। इसके कारण न तो शिक्षक विद्यालय जा पा रहे थे और न हीं बच्चे ही।

विज्ञापन


दूसरी ओर शहरी क्षेत्र के ही वार्ड संख्या 41 स्थित प्राथमिक विद्यालय शिवनगर जो गंगा के कछार पर ही स्थित है, उसके परिसर में भी एक से लेकर तीन फीट तक पानी जम गया है। यहां पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई होती है। ऐसे में कुछ विद्यार्थी तो पानी में होकर विद्यालय तक पहुंचे थे, परंतु अधिकांश बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन


वहीं हेरुदियारा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुंजय कुमार चौधरी ने विद्यालय की स्थिति से जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया कि विद्यालय में परीक्षा संचालन को तत्काल बंद कर दिया जाए। क्योंकि, विद्यालय परिसर में तीन से चार सीट तक पानी जमा हो गया है। हालांकि सभी शिक्षक विद्यालय तक पहुंच चुके थे, परंतु बाढ़ के पानी में प्रवेश कर वर्ग कक्षा तक पहुंचाने की हिम्मत किसी में नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed