Bihar Crime: मां की डांट और फटकार से नाराज हुआ युवक, कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या; वजह जानें
Bihar Crime: सास-बहू में झगड़े के बाद बेटे ने मां को समझाया। मां ने बेटे पर अपना गुस्सा निकालकर उसे जमकर फटकार लगाई। फिर क्या था…नाराज होकर बेटे ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां मां की डांट फटकार से नाराज शादीशुदा युवक ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के पासोपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान पासोपुर गांव के रहने वाले दुखों चौधरी के पुत्र अमन कुमार चौधरी के रूप में की गई है।
इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि घर में सास बहू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि सास बहू में मारपीट शुरू हो गई। इस बात की जानकारी अमन कुमार चौधरी को लगी। मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करने आए युवक ने अपनी मां को समझाया।
मां ने अपने ही पुत्र अमन कुमार चौधरी को काफी डांट फटकार लगा दी। इसी से नाराज होकर अमन कुमार चौधरी ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
फिलहाल इस आत्महत्या के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर भगवानपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।