फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Today is last date to apply for Mahtari Vandan Yojana in cg

Mahtari Vandan Yojana: आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई; 2 लाख से ज्यादा ने भेजे फॉर्म

Tue, 20 Feb 2024 03:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 03:02 PM IST
सार

शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन पंजीयन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है। इसके तहत राज्य सरकार प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Today is last date to apply for Mahtari Vandan Yojana in cg
महतारी वंदन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन के मंशारूप और कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। निरंतर इनका सत्यापन भी किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 2 लाख 15 हजार 316 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 2 लाख 10 हजार 3 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए।
विज्ञापन


प्राप्त आवेदनों में से 1 लाख 44 हजार 872 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि पब्लिक डोमेन में प्राप्त कुल 35 हजार 207 आवेदनों में से सभी आवेदन सत्यापित कर लिए गए हैं। इस प्रकार पब्लिक डोमेन के अंतर्गत शत-प्रतिशत सत्यापन का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। सत्यापन का कार्य निरंतर जारी है। योजनांतर्गत आवेदन पंजीयन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अंतिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अंतिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन एक मार्च 2024 को होगा। स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा। पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण आठ मार्च 2024 को किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। फिलहाल, योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जिले में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही हैै। 

योजना के लिए पात्रता
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी, सफाईकर्मी, चैकीदार, हेल्पर, पोस्टमैन आदि) के परिवारिक सदस्य भी पात्र हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कोई भी पात्र महिला इस वेबसाइट के हितग्राही लॉगिन से स्वयं आवेदन जमा कर सकते हैं।

साथ ही आगनबाड़ी केंद्र में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होंगे। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की एक जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। 


अपात्र परिवार की पहचान
जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो, कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम, मण्डल, स्थानीय निकाय में स्थायी, अस्थायी, संविदा पदों पर कार्यरत प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग एवं तृतीय वर्ग के अधिकारी कर्मचारी हो, वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद या विधायक हो, कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम मण्डल के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हो, वे सभी इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed