{"_id":"6698fc1c6eabdfda5d0af1fe","slug":"three-lakh-rupees-demanded-from-a-woman-farmer-by-showing-a-gun-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: महिला किसान से कट्टा दिखाकर मांगा तीन लाख रुपये, परिजनों ने बनाया वीडियो तो की मारपीट; खगड़िया का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: महिला किसान से कट्टा दिखाकर मांगा तीन लाख रुपये, परिजनों ने बनाया वीडियो तो की मारपीट; खगड़िया का मामला
Thu, 18 Jul 2024 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:57 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि पुलिस प्रशासन का भय खत्म है। नतीजन ऐसे लोग सरेआम अवैध हथियार लेकर कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजा मामला जिले के पौरा थाना स्थित फुलवरिया गांव का है। जहां एक दबंग खुलेआम देशी कट्टा लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाते दिख रहा है। जिसका वीडियो बनाकर पीड़ित महिला किसान के द्वारा स्थानीय और महिला थाना में शिकायत की गई है। वीडियो में अवैध कट्टा के साथ दिख रहे अपराधी की पहचान पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रबीबाड़ गांव निवासी किरमीची यादव के पुत्र उत्तम यादव के रूप में की गई है। मामले में पौरा थानाध्यक्ष ने कहा कि उनके पास आज आवेदन दिया गया है। जिसे थाना पहुँच देखकर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
3 लाख रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
इस संबंध में पीड़ित महिला किसान पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव निवासी मन्नेलाल सिंह की पत्नी रामवती देवी ने बताया कि बुधवार को वह अपने खेत में साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी और तीन अन्य लोग वहां पहुंच गए। जहां पर उनके साथ मारपीट की गई और अवैध कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला किसान ने बताया कि उनके द्वारा इस संबंध में स्थानीय थाना और महिला थाना को आवेदन और वीडियो देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। बहरहाल, जिस तरह से आए दिन खगड़िया में अवैध हथियार का प्रदर्शन अपराधियों द्वारा किया जा रहा है, वह पुलिस के लिए एक खुली चुनौती है।
विज्ञापन