फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Three lakh rupees demanded from a woman farmer by showing a gun

Bihar: महिला किसान से कट्टा दिखाकर मांगा तीन लाख रुपये, परिजनों ने बनाया वीडियो तो की मारपीट; खगड़िया का मामला

Thu, 18 Jul 2024 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Jul 2024 04:57 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि पुलिस प्रशासन का भय खत्म है। नतीजन ऐसे लोग सरेआम अवैध हथियार लेकर कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Three lakh rupees demanded from a woman farmer by showing a gun
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ताजा मामला जिले के पौरा थाना स्थित फुलवरिया गांव का है। जहां एक दबंग खुलेआम देशी कट्टा लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाते दिख रहा है। जिसका वीडियो बनाकर पीड़ित महिला किसान के द्वारा स्थानीय और महिला थाना में शिकायत की गई है। वीडियो में अवैध कट्टा के साथ दिख रहे अपराधी की पहचान पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रबीबाड़ गांव निवासी किरमीची यादव के पुत्र उत्तम यादव के रूप में की गई है। मामले में पौरा थानाध्यक्ष ने कहा कि उनके पास आज आवेदन दिया गया है। जिसे थाना पहुँच देखकर कार्रवाई की जायेगी। 

विज्ञापन


3 लाख रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
इस संबंध में पीड़ित महिला किसान पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव निवासी मन्नेलाल सिंह की पत्नी रामवती देवी ने बताया कि बुधवार को वह अपने खेत में साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी और तीन अन्य लोग वहां पहुंच गए। जहां पर उनके साथ मारपीट की गई और अवैध कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला किसान ने बताया कि उनके द्वारा इस संबंध में स्थानीय थाना और महिला थाना को आवेदन और वीडियो देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। बहरहाल, जिस तरह से आए दिन खगड़िया में अवैध हथियार का प्रदर्शन अपराधियों द्वारा किया जा रहा है, वह पुलिस के लिए एक खुली चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed