फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Students protest due to the indifferent attitude of Mithila University

Bihar News: मिथिला विश्वविद्यालय के उदासीन रवैये के चलते छात्रों का प्रदर्शन, फूंका पुतला…जमकर की नारेबाजी

Thu, 01 Aug 2024 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Aug 2024 02:38 PM IST
सार

Bihar News: बेगूसराय में बीए प्रथम वर्ष के नामांकन में मिथिला विश्वविद्यालय के उदासीन रवैया सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठनों के द्वारा आज जीडी कॉलेज में जमकर प्रदर्शन किया गया।
 

विज्ञापन
Students protest due to the indifferent attitude of Mithila University
छात्रों पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथिला विश्वविद्यालय के उदासीन रवैया सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष विजय यादव का अर्थी जुलुस निकाल कर उसे फूंका गया। इसके पहले जीडी कॉलेज कैंपस का भ्रमण करते हुए अर्थी जुलुस जीडी कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंचा जहां अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

 

इस संबंध में छात्र नेता अमरेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय के तकरीबन 16 छात्राओं ने प्रथम वर्ष के नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था, लेकिन तकरीबन पचास हजार से अधिक छात्र छात्राओं का नाम लिस्ट में नहीं आया। अमरेश कुमार ने बताया कि 800 सौ से से 900 रुपया लेकर छात्र छात्राओं के द्वारा अप्लाई किया गया।

विज्ञापन


अब मिथिला यूनिवर्सिटी प्रशासन के द्वारा एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है। जहां छात्र-छात्राओं को फिर से एडमिशन के अप्लाई करने के लिए कहा गया है। नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि यूनिवर्सिटी का वेबसाइट सही तरीके से काम नहीं करती है। दो मिनट चलने के बाद वो बंद हो जाती है, जिससे लाखों छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे हजारों बच्चे ऑन लाइन दुकान का चक्कर लगा रहें है। अगर मिथिला यूनिवर्सिटी के प्रशासनद्वारा जल्द ही इसका समाधान नहीं निकाला गया तो वो लोग विधानसभा और मिथिला यूनिवर्सिटी का घेराव करने से बाज नहीं आएंगे। अमरेश कुमार ने एक बार फिर से दोहराया कि बेगूसराय के छात्रों का बेगूसराय में ही एडमिशन लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed