फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Student commits suicide by hanging herself

Begusarai: छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 10 Apr 2024 04:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Apr 2024 04:31 PM IST
सार

Begusarai: बेगूसराय में एक छात्रा ने आवेश में आकर घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कप मचा गया। वहीं छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Student commits suicide by hanging herself
छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धबौली गांव की है। छात्रा की पहचान धबौली वार्ड नंबर 13 के रहने वाले पवन कुमार की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि आज शिवानी कुमारी ट्यूशन पर कर आई थी और उसके बाद वह अपने रूम में चली गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि स्कूल जाने का समय हुआ तो परिजनों के द्वारा उसे आवाज दिया गया, लेकिन वह नहीं सुन पाई फिर बाद में घर वालों ने उसके रूम में झांककर देखा तो रूम अंदर से बंद था। जब घर वालों ने रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला
विज्ञापन


आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
परिजनों ने आनन फानन में शव को फंदे से उतार कर नीचे रखा तब तक शिवानी की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया है कि किसी से कोई विवाद नहीं था, आखिरकार छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या क्यों की, यह समझ में नहीं आ पा रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई है। मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed