{"_id":"661fb004f45b23b278029678","slug":"satta-ka-sangram-program-held-in-jamui-bihar-hindi-news-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: जमुई में हुई तीखी बहस, राजद व बसपा के नेताओं ने लगाएं आरोप, भाजपा ने किया पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: जमुई में हुई तीखी बहस, राजद व बसपा के नेताओं ने लगाएं आरोप, भाजपा ने किया पलटवार
Wed, 17 Apr 2024 04:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:48 PM IST
सार
Lok Sabha Chunav: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को बिहार के जमुई में नेताओं के बीच पहुंचा। जहां वे इस लोकसभा सीट का सियासी मूड अपनी-अपनी तरह से बता रहे हैं। साथ नेताओं ने बताया कि वे मतदाताओं के बीच किन मुद्दों पर वोट मांगने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को बिहार के जमुई पहुंचा। यहां हमने दोपहर में युवाओं से चर्चा के बाद शाम को नेताओं से चर्चा की। इस दौरान नई पीढ़ी के मुद्दों को नेताओं के सामने रखा और नेताओं के वोट मांगने के नजरिए को समझने की कोशिश की
विज्ञापन
इस दौरान बीएसपी के प्रत्याशी ने कहा कि जमुई के लोग हमेशा ठगे गए। उन्होंने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि यहां के वर्तमान सांसद ने कहा था कि यहां हम विकास की गंगा बहाएंगे, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं दिखा। वहीं उन्होंने कहा कि ना यहां सड़क पर काम हुआ, ना यहां मेडिकल कॉलेज है। यहां बेरोजगारी की हालत इतनी दयनीय है कि लोग जमुई छोड़कर दूसरे शहरों में जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं राजद के प्रवक्ता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जमुई में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है। उसके बाद यहां सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई और पलायन का है। आज जमुई से किसान,मजदूर इस शहर को छोड़कर बाहर जा रहे हैं। यहां 15 साल एनडीए का सांसद रहा , लेकिन जमुई आज भी विकास के नाम पर शून्य है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने किया पलटवार
वहीं इन सबका पलटवार करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये दोनों (राजद-बसपा) अपना चश्मा उतार दें फिर देखें कि जमुई में विकास हुआ है या नहीं। आज जमुई में जितने भी विकास होने जा रहे हैं वो चिराग पासवान की देन है।