फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Samrat Chaudhary says Congress ruined Lalu Yadav, investigating agencies doing their work independently

Bihar: ‘कांग्रेस ने लालू को किया बर्बाद, जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से कर रहीं अपना काम’; बोले सम्राट चौधरी

Wed, 31 Jan 2024 02:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 31 Jan 2024 02:58 PM IST
सार

Munger Hindi News: भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि जो भ्रष्टाचारी है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। लालू प्रसाद जब मुख्यमंत्री थे तब चारा खा गए और जब रेल मंत्री थे तो गरीबों की नौकरी खा गए। इसलिए कार्रवाई होती रहेगी, यह रुकने वाली नहीं है।

विज्ञापन
Samrat Chaudhary says Congress ruined Lalu Yadav, investigating agencies doing their work independently
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल के पिता ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने मुंगेर पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से मुखातिब हो कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लालू प्रसाद यादव को बर्बाद किया। स्वतंत्र जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जब स्वयं बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब 1997 में देश में जनता दल की सरकार थी। तब लालू प्रसाद के खिलाफ सीबीआई ने पहला केस दर्ज किया था और चार्जशीट दाखिल की थी। उनको जब सजा हुई तब राहुल गांधी ने ऑर्डिनेंस को फाड़कर उनको जेल में सड़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज अगर लालू प्रसाद मुखिया भी नहीं बन पा रहे हैं तो उसका एक ही कारण है कि राहुल गांधी ने उनका ऑर्डिनेंस फाड़ दिया। सम्राट ने कहा कि जो भ्रष्टाचारी है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। लालू प्रसाद जब मुख्यमंत्री थे तब चारा खा गए और जब रेल मंत्री थे तो गरीबों की नौकरी खा गए। इसलिए कार्रवाई होती रहेगी, यह रुकने वाली नहीं है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आगे कहा कि बिहार में अब डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन की सरकार में विकास ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। एक ही एजेंडे पर काम होगा, हम विकास को बढ़ाएंगे। बिहार का बजट दो लाख 61 हजार करोड़ का बजट है। भारत सरकार दो लाख करोड़ से अधिक रुपये बिहार सरकार को देती है ताकि बिहार समृद्ध हो और आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा क मुंगेर में गंगा पर निर्मित रेल पुल के बगल में एक और पुल बनाने का रेलवे ने प्रस्ताव दिया है। नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के समय में इसकी शुरुआत की थी। जमालपुर में रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। राज्य में जमीन, शराब और बालू माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। 2020 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का जनता को भरोसा दिलाया था, उसे हम पूरा कर रहे हैं। वहीं, इस मौके पर मुंगेर विधायक प्रणव कुमार, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार, राजेश जैन, रविंद्र सिंह कल्लू, लोकसभा प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर, अविनाश कुमार नन्हें और जदयू प्रवक्ता विमलेंदु राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed