{"_id":"65fbd5642a5f9b166e02802c","slug":"robbery-incident-in-hdfc-bank-in-begusarai-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हथियार के बल पर एचडीएफसी बैंक में 25 लाख रुपये की लूट, मौके से बदमाश हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हथियार के बल पर एचडीएफसी बैंक में 25 लाख रुपये की लूट, मौके से बदमाश हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 21 Mar 2024 12:06 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:06 PM IST
सार
Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर हथियार के बल पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के सबसे पॉश इलाके हर हर महादेव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में हथियार के बल पर तकरीबन 20 से 25 लाख रुपए की लूट की एवं मौके से फरार हो गए। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बेगूसराय के एसपी मनीष एवं अन्य थानों की पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है एवं सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार तकरीबन 5 की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहले एचडीएफसी बैंक में घुसे और उसके बाद बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया एवं उनके साथ मारपीट की। हालांकि अपराधियों के द्वारा किसी कस्टमर के साथ दुर्व्यवहार करने की बात सामने नहीं आई है। लेकिन अपराधियों ने तीन बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें हल्की-फुल्की चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं
इधर, एसपी मनीष ने दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। लेकिन अगर गौर करें तो तकरीबन 1 वर्ष पूर्व तेघरा थाना क्षेत्र के तेघरा एनएच 28 के समीप पंजाब नेशनल बैंक में भी अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था एवं एक वर्ष पूर्व अपराधियों के द्वारा बेगूसराय में सीरियल गोलीकांड की घटना को भी अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन