{"_id":"68246bae6c8a7ca15f02e1b4","slug":"road-accident-today-on-nh-31-begusarai-bihar-news-accident-news-due-to-jugaad-gaari-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today: कार में बैठे शख्स की गर्दन कट गई, नेशनल हाइवे पर आगे चल रही जुगाड़ गाड़ी पर लदा चदरा नहीं दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today: कार में बैठे शख्स की गर्दन कट गई, नेशनल हाइवे पर आगे चल रही जुगाड़ गाड़ी पर लदा चदरा नहीं दिखा
Wed, 14 May 2025 03:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 14 May 2025 03:38 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में चार अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि एस कमाल थाना क्षेत्र के NH-31 पर हुई दूसरी घटना ने सबका दिल दहला दिया, जिसमें लोहे की चादर कार में घुसने से गर्दन कटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई।
विज्ञापन
कार के सामने वाले कांच को तोड़कर अंदर घुसी चादर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में रोड एक्सीडेंट का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। NH-31 फोरलेन पर ओवर स्पीड के कारण लगातार हो रहे हादसे से जिले में कोहराम मच गया है। ताजा मामला एस कमाल थाना क्षेत्र का है, जहां सुबह से लेकर दोपहर तक दो अलग-अलग हादसे में दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News : स्टेशन पर चार बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया, तीन बेटियों ने तोड़ा दम; क्यों उठाया यह कदम?
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पहला हादसा एस कमाल थाना क्षेत्र के NH-31 बिंद टोली के पास हुई। जहां एक हाई स्पीड और अनियंत्रित ट्रक एक महिला को उड़ाते हुए गड्ढा में जा पलटा। इस घटना में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई थी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी वीभत्स घटना NH-31 के सनहा ढाला के पास हुई। जहां खगड़िया की ओर से एक कार बेगूसराय की ओर जा रही थी, ने जुगाड़ गाड़ी पर लदी लोहे की चादर में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में लोहे की चादर कार के आगे के शीशा को तोड़ते हुए सामने की सीट पर बैठे हुए शख्स के गर्दन में जा लगी। गर्दन कटने से शख्स की कार में ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मदारपुर निवासी 55 वर्षीय श्रवण पासवान के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ बेगूसराय की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके बाद आगे की प्रक्रिया में जुट गई।
यह भी पढ़ें- Bihar: होम गार्ड का फिजिकल टेस्ट 15 मई से शुरू, अभ्यर्थी बहा रहे पसीना; कैमूर में 241 पदों के लिए 19,838 आवेदक
इसके साथ ही जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र और नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में भी एक युवक और एक महिला की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।