फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   raod exident death two yuvak begusarai bihar news

बिहार: यहां बीते 24 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसे, चार लोगों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sun, 01 Nov 2026 09:36 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2026 09:36 PM IST
सार

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम की मांग को लेकर तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रखा।

विज्ञापन
raod exident death two yuvak begusarai bihar news
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे हृदयविदारक घटना झमटिया चिमनी के समीप हुई, जहां नाना के दाह संस्कार से लौट रहे चाचा-भतीजे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

नाना के दाह संस्कार से लौट रहे थे चाचा-भतीजे
झमटिया चिमनी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या एक, बिशनपुर दिगंबर मोहम्मदपुर निवासी कुंदन कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार और उनके चाचा गोपाल सिंह के 24 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मृतक अंशु के पिता कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि अंशु और गुलशन आपस में चाचा-भतीजा थे। शनिवार की शाम दोनों अपने नाना के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान झमटिया चिमनी के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। अंशु मोतिहारी में पिज्जा-बर्गर की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, जबकि गुलशन स्नातक का छात्र था। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरवा-कादराबाद रोड पर युवक की मौत
दूसरी घटना रविवार देर शाम अरवा-कादराबाद रोड पर चिमनी के समीप हुई। यहां बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल, बेगूसराय रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के बांगर निवासी शंभू तांती के 23 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है।

दूध देने जा रहे अधेड़ की भी गई जान
तीसरी घटना रविवार देर शाम चिरंजीवीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। अज्ञात वाहन की ठोकर से वार्ड संख्या छह निवासी स्वर्गीय उत्तम पासवान के 52 वर्षीय पुत्र बोढ़न पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश महतो ने बताया कि बोढ़न पासवान दुग्ध संग्रह केंद्र पर दूध देने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी।

जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से नाराज पूर्व मुखिया उमेश कुंवर कवि, मुकेश महतो, सियाराम पासवान और जयलाल पासवान सहित ग्रामीणों ने कहा कि दलसिंहसराय से जीरोमाइल तक राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति बेहद खराब है। सड़क पर दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। 24 घंटे पहले मोहनिया ढाला निवासी धनेश्वर पासवान के पुत्र रघुवीर पासवान भी अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। इससे पहले एक पखवाड़े के भीतर सुरो गांव के समीप भी दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- बिहार: बेल्ट्रॉन कर्मियों का प्रदर्शन, राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे कर्मचारी; पुलिस ने रोका तो हंगामा

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत, टोल प्लाजा के दोनों ओर पांच किलोमीटर तक रोड डिवाइडर के निर्माण और मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग को लेकर तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर दिया। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही।

सूचना पर अंचल अधिकारी प्रीतम कुमार गौतम और बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांगें वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाने और पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे 15 मिनट बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया।

सड़क दुर्घटना में दो युवक की मृत्यु

सड़क दुर्घटना के बाद जुटी भीड़।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed