{"_id":"65ae1900c6e5862eeb08d12a","slug":"ram-mandir-giriraj-says-today-is-proud-day-for-sanatanis-muslims-are-also-happy-with-restoration-of-ramlala-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Pran Pratishtha: गिरिराज बोले- आज सनातनियों के लिए गर्व का दिन, मुसलमान भी रामलला की पुनर्स्थापना से खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Pran Pratishtha: गिरिराज बोले- आज सनातनियों के लिए गर्व का दिन, मुसलमान भी रामलला की पुनर्स्थापना से खुश
Mon, 22 Jan 2024 12:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:58 PM IST
सार
Ram Mandir Pran Pratistha: गिरिराज सिंह ने कहा कि आज हम अपने रामलला को पुनः उनकी जन्म भूमि में स्थापित कर रहे हैं। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आज हमें यह सफलता हासिल हुई है। इसके बावजूद देश विरोधी लोग अनाप-शनाप राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष और खरगे पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो राम के भक्त होंगे उन्हीं का अधिकार राम पर होगा और जो रमखोदईया तबके के लोग हैं, वह सिर्फ ऊलजलूल बातें कर लोगों को भड़काने का काम करेंगे। इन्हीं रमखोदईया लोगों की वजह से बाबर अपने साजिश में कामयाब हो सका था और राम जन्म भूमि पर बाबरी मस्जिद का निर्माण करवाया था।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने कहा कि आज का दिन सनातनियों के लिए गर्व का दिन है। आज हम अपने रामलला को पुनः उनकी जन्म भूमि में स्थापित कर रहे हैं। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आज हमें यह सफलता हासिल हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी जो देश विरोधी और राम विरोधी लोग हैं, वे अनाप-शनाप राग अलाप रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक तबके के लोग उसमें शामिल हैं, देखा जाए तो आज मुसलमान में भी जो राष्ट्रभक्त लोग हैं वे रामलला की पुनर्स्थापना से काफी खुश हैं। मैं उन लोगों से यह कहना चाहता हूं कि अब भारत का सनातनी जाग चुका है, अब वैसी गलती मत करना जो 500 साल पहले की गई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू और तेजस्वी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोग जो सनातन और हिंदू धर्म का विरोध करते हैं और माथे पर टोकरी लेकर मुसलमान के उत्सव में शामिल होते हैं, आज वही लोग सनातन और हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने आज सनातन धर्म के मानने वालों से उपवास रखने की भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि मैं शाम में गंगा किनारे दीपोत्सव के बाद अन्न ग्रहण करूंगा और अन्य लोगों को भी ऐसा करना चाहिए।
विज्ञापन