Bihar Election : पहले चरण के मतदान से पहले प्रशांत किशोर को जोर का झटका; जन सुराज प्रत्याशी भाजपा के साथ आए
Prashant Kishor : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को जोर का झटका लगा है। उसके एक प्रत्याशी ने मुंगेर में मतदान से पहले भाजपा का दामन थाम लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
संजय कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके इस कदम से मुंगेर के चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, संजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के समर्थन में सक्रिय रूप से काम करने का भी ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: बाल सुधार गृह में फिर बड़ा कांड; सुरक्षाकर्मी पर हमला कर 12 बच्चे भागे, 5 को फिर पकड़ा गया
भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय ने संजय कुमार सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि “उनके शामिल होने से भाजपा का संगठन और मजबूत होगा, और मुंगेर में एनडीए की जीत तय है।” वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मतदान से ठीक पहले हुए इस फेरबदल को भाजपा के लिए “बड़ा चुनावी फायदा” माना जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.