फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Politics Union Minister Giriraj Singh verbal attack on Mamta Banerjee and Karnataka CM said this about burqa

Politics: ममता बनर्जी और कर्नाटक सीएम सहित इन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज का जुबानी हमला, बुर्का को लेकर ये कहा

Thu, 14 Nov 2024 01:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 01:39 PM IST
सार

'पूरी दुनिया के इस्लामिक देशों में बुर्का के खिलाफ कई जगहों पर आंदोलन चल रहा है। लेकिन भारत में कट्टरपंथियों द्वारा आज भी बच्चियों को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कट्टरपंथी सरिया कानून लागू करने की साजिश रच रहे हैं।'

विज्ञापन
Politics Union Minister Giriraj Singh verbal attack on Mamta Banerjee and Karnataka CM said this about burqa
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर इस्लाम को लेकर बयान दिया है। वहीं, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी और कर्नाटक पर हमला बोलते हुए कहा कि ये वर्ष महिला सशक्तिकरण का वर्ष है। आज पूरी दुनिया में जो इस्लामिक देश हैं, वहां भी बुर्का के खिलाफ कई जगह आंदोलन चल रहा है। लेकिन भारत के अंदर कट्टरपंथियों के कारण एक नई संस्कृति की देन शुरू हुई है। जहां पहले कभी किसी इंस्टिट्यूशन में बुर्का नहीं पहनती थी, हिजाब नहीं लगाती थी। वहां भी आखिर हो क्यों नहीं, जब कोई धर्मगुरु मौलाना अरशद मदनी जैसा कहे कि मैं पांच लाख लोगों को लेकर वक्फ बोर्ड के खिलाफ पहुंच जाऊंगा, सड़क जाम करूंगा सड़क। यानी कानून से मतलब नहीं है। 

विज्ञापन


तौकीर राजा कहे मैं दिल्ली को घेर लूंगा, ओवैसी कहे मैं 15 मिनट में बता दूंगा, आबिद कहे कि यह पाकिस्तान होता लखनऊ तक, ये वोट के सौदागरौं ने आतंक जैसा देश में माहौल पैदा कर दिया है। इसीलिए यहां भी लोगों को बाध्य होना पड़ रहा है। बच्चियों को बुर्का पहनने के लिए यही स्थिति है भारत की और भारत में अब लोग एक सौ करोड़ हिंदुओं को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। चाहे पांच लाख तौकीर राजा जमा कर दे, घेर ले दिल्ली को चाहे मदनी कह दे, वोट के सौदागर उनके साथ खड़े दिखेंगे। चाहे राहुल गांधी हो चाहे लालू यादव हो।
विज्ञापन


कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर गिरिराज सिंह ने कहा, कर्नाटक के सीएम खुद भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे हैं और अभी तक वह निर्लजता की सीमा पार कर गए हैं और कर्नाटक अभी पूरे देश में तुष्टिकरण की पराकाष्ठा की राजनीतिक कर रही है। टेंडर में अगर मुसलमान को रिजर्वेशन दिया जाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल को लेकर एक बार फिर ममता बनर्जी पर हमला बोला है। पश्चिम बंगाल तो हिंसा की राजधानी बन गई है और पश्चिम बंगाल की सरकार वहां कानून अपने पॉकेट में रखती है और एक खास समुदाय मुसलमान के लिए राज्य की सरकार काम करती है। ममता बनर्जी को लगता है कि मुस्लिम और आने वाले दिन में बंगाल को बांग्लादेश के रूप में परिवर्तित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed