फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Police constable exam: Fraudsters were trying to cheat 70 candidates through fake paper-OMR sheet, 7 arrested

पुलिस सिपाही परीक्षा: जाली पेपर-OMR शीट के जरिए 70 परिक्षार्थियों को ठगने की फिराक में थे जालसाज, सात गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 08:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 07 Aug 2024 08:02 PM IST
सार

Bihar Police Constable Exam: एसपी ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जी प्रश्नपत्र के मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह परिक्षार्थियों से 70 हजार से लेकर एक लाख तक की वसूली करने की फिराक में था। हालांकि छात्रों से रुपये की वसूली हुई या नहीं हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Police constable exam: Fraudsters were trying to cheat 70 candidates through fake paper-OMR sheet, 7 arrested
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित बिहार पुलिस के सिपाही परीक्षा के एक दिन पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खगड़िया पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में मास्टरमाइंड सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को खगड़िया एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कई जिलों से आए परीक्षार्थियों से यह गिरोह फर्जी प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के जरिए ठगी करने के फिराक में थे। इसके लिए जलसाजों द्वारा खगड़िया के परबत्ता बाजार में एक विवाह भवन को बुक कराया गया था। जहां पर बिहार के कई जिलों से आए 70 परीक्षार्थियों को रखा गया था, जिनको फर्जी प्रश्नपत्र और ओएमआर सीट मुहैया कराई गई थी।

विज्ञापन

 
70 हजार से एक लाख की थी डिमांड
एसपी ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जी प्रश्नपत्र के मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार यह गिरोह परिक्षार्थियों से 70 हजार से लेकर एक लाख तक की वसूली करने की फिराक में था। हालांकि एसपी ने बताया कि छात्रों से रुपये की वसूली हुई या नहीं हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन संभावना है कि वहां मौजूद परिक्षार्थियों से रुपये की डिमांड हुई होगी। बताया जा रहा है कि गिरोह का नेटवर्क बिहार के कई जिलों तक फैला हुआ है।
विज्ञापन

 
कांवड़ियों के नाम पर बुक किया था विवाह भवन
एसपी ने बताया कि जालसाजों ने परबत्ता बाजार स्थित एक विवाह भवन को कांवड़ियों के नाम पर बुक किया था। जहां पर इन लोगों द्वारा 70 परीक्षार्थियों को रखा गया था। भवन बुक करने के लिए इनके द्वारा विवाह भवन के मालिक को 5,500 रुपये दिए गए थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से फर्जी कंप्यूटर टंकित प्रश्नपत्र, फर्जी उत्तर पुस्तिका, ओएमआर सीट, आधार कार्ड और 42 मोबाइलों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गिरोह के इन सदस्यों की हुई गिरफ्तारी
खगड़िया जिले के परबत्ता से जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इनमें गिरोह का मास्टरमाइंड खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित नयागांव गुड़ियासी निवासी मनोज मंडल का बेटा दिवाकर कुमार, मुजाहिद गांव निवासी मनोज पंडित का बेटा प्रिंस कुमार, इसी गांव के महादेव साह का बेटा शंभू कुमार और भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र स्थित भंवरपुर गांव निवासी अरविंद साह का बेटा नीरज कुमार, कटिहार जिले के कुरसेला थानाक्षेत्र स्थित कुरसेला टिंघरिया निवासी रतन कुमार मंडल का बेटा अभिमन्यु कुमार, इसी गांव के रतन कुमार मंडल का बेटा ब्रजेश कुमार और मधुसुदनपुर थानाक्षेत्र के मधुसूधनपुर निवासी सुमन चौधरी का बेटा रोहित चौधरी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed