फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Pickup and auto collide head-on in Munger, one dead, four seriously injured

Bihar: मुंगेर में पिकअप और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल

Tue, 02 Sep 2025 10:06 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 10:06 AM IST
सार

मुंगेर-लखीसराय राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर मंगलवार सुबह सुंदरपुर के पास पिकअप और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में हुसैना निवासी अंजनी झा की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
 

विज्ञापन
Pickup and auto collide head-on in Munger, one dead, four seriously injured
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे मुंगेर-लखीसराय राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर सुंदरपुर के पास पिकअप और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार सात लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हेमजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के हुसैना निवासी अंजनी झा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऑटो चालक भोला झा, सुलो पासवान, विनोद पासवान और गणेश यादव को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सुलो पासवान की हालत सबसे नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें: छिंदवाड़ा के बेलगांव में सनसनीखेज वारदात: चोरी के इरादे से घुसे आरोपियों ने की युवक की हत्या, आक्रोश; रोड जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में घायल गणेश यादव ने बताया कि वे सभी लोग कीर्तन मंडली से जुड़े हुए हैं। सोमवार को कीर्तन गाने के लिए बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल गए थे। मंगलवार सुबह कार्यक्रम समाप्त कर वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed