फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya jamalpur passenger train toilet body found railway police investigation

Bihar News: गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के शौचालय से सड़ा-गला शव बरामद, रेल पुलिस ने जांच शुरू की

Sat, 28 Feb 2026 10:05 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 10:05 PM IST
सार

गया-जमालपुर पैसेंजर (53404 डाउन) ट्रेन के बोगी नंबर 152420 के शौचालय से शनिवार शाम अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक ने गुलाबी धारीदार शर्ट और काली पैंट पहनी थी।

विज्ञापन
gaya jamalpur passenger train toilet body found railway police investigation
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया-जमालपुर पैसेंजर (53404 डाउन) के एक कोच के बंद शौचालय से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से रेल कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह घटना तब सामने आई जब ट्रेन के रैक को मेंटेनेंस के लिए वाशिंग पिट लाइन पर भेजा गया था।
विज्ञापन


शव की हुई बरामदगी

सफाई के दौरान कर्मचारियों ने बोगी संख्या 152420 के शौचालय से तेज दुर्गंध महसूस की। इसकी जानकारी तुरंत रेल अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग की मदद ली गई और काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर करीब 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने गुलाबी रंग की धारीदार शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। प्रथम दृष्टया उसकी पहचान मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति के रूप में की जा रही है, लेकिन अब तक आधिकारिक रूप से पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि व्यक्ति कब और किन परिस्थितियों में ट्रेन के शौचालय में फंसा और उसकी मृत्यु हुई। घटना के बाद रेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि जांच तेज कर दी गई है और यात्रियों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed