Bihar: धान चोरी को लेकर पहले ग्रामीणों ने चार चोरों को पीटा, फिर गांव में घुमाया; पिटने वालों में दो नाबालिग
Munger Hindi News: हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धान चोरी करने के मामले में एक आवेदन आया है। इसके अलावा मारपीट करने की सूचना भी आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है, जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुंगेर में 20 बोरी धान चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने चार लोगों को पकड़ लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने चोरों की जमकर पिटाई कर दी। फिर पिटाई के बाद उन्हें पूरे गांव में घुमाया। पीटे गए चोरों में दो नाबालिग भी हैं। घटना 20 जनवरी की बताई जा रही है। लेकिन अब इसका वीडियो सामने आया है, जो जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रटैथा गांव का बताया जा रहा है। जिन लोगों की पिटाई की गई, उनमें से दो नाबालिग हैं।
घटना का वीडियो वायरल होने को लेकर हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी के मामले में एक आवेदन दिया गया है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि जिनकी पिटाई हुई है, उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रटैथा गांव निवासी राजेंद्र सिंह के घर के दरवाजे पर 35 बोरे धान रखे थे। जहां से 20 बोरे धान की चोरी किए जाने को लेकर किसान ने 20 जनवरी को हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आवेदन देने के बाद वीडियो सामने आया है।
वायरल वीडियो के मुताबिक, पिटाई के दौरान एक युवक बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रहा है। लेकिन पिटाई करने वाला युवक लगातार उनकी पिटाई कर रहा है।
इधर, हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धान चोरी करने के मामले में एक आवेदन आया है। इसके अलावा मारपीट करने की सूचना भी आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।