फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: Truck crushes youths going to wedding ceremony; 1 died, another seriously injured

Bihar: शादी समारोह में जा रहे युवकों को ट्रक ने कुचला; एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Tue, 04 Mar 2025 09:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Mar 2025 09:42 PM IST
सार

Munger News: पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Munger News: Truck crushes youths going to wedding ceremony; 1 died, another seriously injured
गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मौजमपुर में एक भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दो युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहे थे। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए।

विज्ञापन

 
हादसे में एक युवक की मौत
इस हादसे में नगर पंचायत संग्रामपुर वार्ड-7 निवासी चंदेश्वरी यादव के पुत्र रोशन कुमार (20) की मौके पर ही मौत हो गई। रोशन अपने परिवार में सबसे बड़ा था और उसके दो छोटे भाई और एक बहन हैं। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

 
वहीं, घायल युवक की पहचान नगर पंचायत वार्ड-6 निवासी सिन्टू कुमार के रूप में हुई है, जो संजय यादव के पुत्र हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। संग्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल सिन्टू कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल परिजन उसे संग्रामपुर के एक निजी क्लिनिक में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने देवघर मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग थी कि हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

 
पुलिस ने ट्रक और बाइक जब्त की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा मौजमपुर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। संग्रामपुर थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
वहीं, रोशन कुमार की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है। उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने के लिए जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed