फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: Sanjay Saraogi says complaints will be heard promptly across state, call center-online system

Bihar: राजस्व मंत्री बोले- राज्यभर में होगी शिकायतों की त्वरित सुनवाई, कॉल सेंटर-ऑनलाइन सिस्टम की दी जानकारी

Mon, 19 May 2025 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 May 2025 04:51 PM IST
सार

Munger News: मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि एक जून से पूरे बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत राज्य के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन या राजस्व से जुड़ी समस्याओं को सीधे विभाग तक पहुंचा सकेगा।

विज्ञापन
Munger News: Sanjay Saraogi says complaints will be heard promptly across state, call center-online system
मुंगेर दौरे पर राजस्व मंत्री संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी सोमवार को मुंगेर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद वे संग्रहालय सभागार में पहुंचे और जिले के अधिकारियों के साथ अपने विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं कीं और विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की।

विज्ञापन

 
राजस्व विभाग का कॉल सेंटर एक जून से शुरू
मंत्री सरावगी ने बताया कि एक जून से पूरे बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत राज्य के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन या राजस्व से जुड़ी समस्याओं को सीधे विभाग तक पहुंचा सकेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि आठ मई से ऑनलाइन कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम को भी लागू किया गया है, जिसके जरिए लाभार्थी अंचल कार्यालय से लेकर मंत्री तक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब शिकायतकर्ता यह भी देख सकेंगे कि उनके आवेदन पर किस स्तर पर क्या कार्रवाई हुई है। यह पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दुष्कर्म-हत्या की खौफनाक कहानी: लापता युवक का शव नाले से मिला, असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर किया हमला; कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
काम में लापरवाही बरतने वालों पर गिरी गाज
मंत्री ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में खराब प्रदर्शन करने वाले 153 अधिकारियों की पहचान कर कार्रवाई की गई, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में सिर्फ दो महीनों में ही लगभग 50 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं को हल करना विभाग की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
विपक्ष पर कसा तंज
प्रशांत किशोर और जन सुराज पार्टी के मुद्दे पर मंत्री सरावगी ने कहा कि प्रशांत किशोर को ‘पैसा किशोर’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए को छोड़कर किसी भी राजनीतिक दल का कोई अस्तित्व नहीं है। इस मौके पर उन्होंने अपने विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं का भी ब्योरा दिया।
 
भूमिहीन महिलाओं को मिला बंदोबस्ती प्रमाण पत्र
अभियान बसेरा के तहत मुंगेर जिले की 18 भूमिहीन महिलाओं को बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मंत्री ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 
संग्रहालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव, तारापुर के जेडीयू विधायक राजीव कुमार सिंह और जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों से जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और जन शिकायतों के निवारण की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar: "राहुल गांधी को दरभंगा में और प्रशांत किशोर को नालंदा में क्यों रोका गया?" चिराग पासवान ने बताया कारण
 
जनता से संवाद और फीडबैक का प्रयास
मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का उद्देश्य यह जानना था कि विभागीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किस प्रकार हो रहा है और अधिकारी किस हद तक जन समस्याओं को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता को त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान मिले और इसके लिए तकनीकी उपायों को मजबूती से लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed