फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: People thought girl was thief and beat her after tying to pole; found mentally handicapped

Bihar News: चोर समझ लोगों ने युवती को पोल से बांधकर पीटा; पुलिस जांच में महिला पाई गई मानसिक विक्लांग

Tue, 05 Mar 2024 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Mar 2024 06:22 PM IST
सार

Munger Hindi News: ईस्ट कॉलोनी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती मानसिक रूप से विक्लांग है। पूछताछ के बाद युवती को छोड़ दिया गया। वहीं, चोरों द्वारा चोरी कर ले जाई जा रही ई रिक्शा की बैट्री भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
Munger News: People thought girl was thief and beat her after tying to pole; found mentally handicapped
मानसिक विक्लांग युवती को खंभे से बांधकर पीटते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवती को चोर समझकर उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीट दिया। इस दौरान कुछ लोग युवती से मारपीट का वीडियो भी बना रहे थे। इसी बीच पुलिस को मामले की भनक लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की, जिसमें पीड़ित युवती मानसिक विक्लांग पाई गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 05 निवासी सनोज कुमार के ई रिक्शा की बैट्री निकालकर चोर सुबह के समय ट्रॉली पर रखकर भाग रहे थे। लोगों ने यह देख शोर मचाया तो चोर ट्रॉली छोड़कर भाग गए। लेकिन ट्रॉली के पास खड़ी एक युवती को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। वहीं, कुछ लोग युवती की पिटाई का वीडियो बनाने लगे। इसकी जानकारी 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने युवती को पकड़कर ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


ईस्ट कॉलोनी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती मानसिक रूप से विक्लांग है। पूछताछ के बाद युवती को छोड़ दिया गया। वहीं, चोरों द्वारा चोरी कर ले जाई जा रही ई रिक्शा की बैट्री भी बरामद कर ली गई है। चोर की पहचान को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed