फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: Husband trying to sell wife-child due to illicit relationship, dowry harassment; FIR registered

Bihar: अवैध संबंध की वजह से पत्नी-बच्चे को बेचने की कोशिश में था पति, दहेज प्रताड़ना भी; महिला के आरोप पर FIR

Tue, 14 Jan 2025 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 Jan 2025 07:38 PM IST
सार

Munger News: पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुरालवाले न केवल उसे और उसके बेटे को घर से बाहर निकालने की धमकी दे रहे थे, बल्कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके शरीर का सौदा करने की भी कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
Munger News: Husband trying to sell wife-child due to illicit relationship, dowry harassment; FIR registered
पीड़ित महिला और आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर के बरियारपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे और उसके बच्चे को बेचने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता सुषमा कुमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुषमा ने अपने पति और ससुरालवालों पर मारपीट और अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
दहेज की मांग से शुरू हुआ विवाद
पीड़िता सुषमा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी तीन मार्च 2020 को बरियारपुर के कल्याण टोला निवासी सौरभ भारती से हुई थी। शादी में उसके पिता ने छह लाख रुपये दहेज दिया था। शादी के बाद दोनों का एक बेटा हुआ, जो अब तीन साल का है। सुषमा का कहना है कि उसका पति सौरभ दवा की दुकान चलाता है। वह दो कट्ठा जमीन और एक दुकान की मांग कर रहा था। जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो सौरभ ने न केवल उसके साथ मारपीट शुरू की, बल्कि कथित तौर पर उसे और उसके बेटे को बेचने की साजिश भी रची।
विज्ञापन

 
अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप
सुषमा ने अपने पति पर एक स्थानीय महिला के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। उसने कहा कि इस वजह से उसका पति उसे बार-बार प्रताड़ित करता था। आरोप है कि सौरभ ने अपने ससुरालवालों के साथ मिलकर सुषमा और उसके बच्चे को दलालों के हाथ बेचने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाई को बुलाने पर हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को जब सुषमा पर अत्याचार बढ़ा तो उसने अपने भाई सुमित कुमार को मदद के लिए बुलाया। जब सुमित उसके घर पहुंचा तो ससुरालवालों ने न केवल सुमित के साथ मारपीट की, बल्कि सुषमा के कपड़े तक फाड़ दिए। सुषमा ने बताया कि पड़ोस की महिलाओं ने सेफ्टीपिन लगाकर उसकी इज्जत बचाई और उसे संभाला।
 
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
इस घटना के बाद सुषमा और उसका भाई घायल अवस्था में बरियारपुर थाना पहुंचे। वहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं, बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने घटना के संबंध में शिकायत की है। घायल महिला को अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
ससुरालवालों पर गंभीर आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुरालवाले न केवल उसे और उसके बेटे को घर से बाहर निकालने की धमकी दे रहे थे, बल्कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके शरीर का सौदा करने की भी कोशिश कर रहे थे। इधर, घटना ने बरियारपुर और आसपास के इलाके में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed