फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Pragati Yatra: Nitish Kumar laid foundation of development projects worth more than 438 crores in Munger

Pragati Yatra: मुंगेर को CM की बड़ी सौगात, 438 करोड़ से अधिक की 160 विकास योजनाओं की नींव रखी; ये घोषणाएं भी

Wed, 05 Feb 2025 04:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

Pragati Yatra Munger: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मुंगेर जिले को बड़ी सौगात दी। यहां 438.51 करोड़ रुपये की योजनाओं के शुभारंभ से जिले में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और महिलाओं के सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

विज्ञापन
Pragati Yatra: Nitish Kumar laid foundation of development projects worth more than 438 crores in Munger
बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के चौथे चरण में मुंगेर जिले को 438.51 करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने सदर प्रखंड के चड़ौन गांव में 160 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 73 योजनाओं का उद्घाटन (148.40 करोड़ रुपये) और 87 योजनाओं का शिलान्यास (290.12 करोड़ रुपये) शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तारापुर, हवेली खड़गपुर, नौवागढ़ी और जिला मुख्यालय में जाकर विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जनहित में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 
तारापुर में विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा
मुख्यमंत्री ने तारापुर प्रखंड के रणगांव में मध्य विद्यालय, आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र और जीविका पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही, जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बनाए गए तालाब का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके बाद वंशीपुर गांव में प्रस्तावित सात किलोमीटर लंबी तारापुर रिंग रोड (बाईपास पथ) का स्थलीय निरीक्षण किया। यह बाईपास सुल्तानगंज-तारापुर-बेलहर स्टेट हाईवे-22 से जुड़ेगा और इसके निर्माण से तारापुर चौक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऋषिकुंड पर्यटन स्थल को विकसित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री हवेली खड़गपुर प्रखंड के ऋषिकुंड पर्यटन स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्म जलधारा के इस मनोरम स्थल को अधिक गहरा किया जाए ताकि अधिक पानी संग्रहित हो सके और स्नान करने वालों को सुविधा मिले। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ऋषिकुंड के विकास की प्रस्तावित योजना की जानकारी दी और बताया कि यहां तीन साल में एक बार मलमास मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु आते हैं।
 
नौवागढ़ी में खेल मैदान और विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने नौवागढ़ी उच्च विद्यालय परिसर में 47.14 लाख रुपये की लागत से निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खगौल विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान एक छात्रा ने खगौल विज्ञान और टेलीस्कोप के महत्व पर मुख्यमंत्री से संवाद किया।
 
चड़ौन में स्टॉलों का निरीक्षण और योजनाओं का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने सदर प्रखंड के चड़ौन गांव में विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और रिमोट के माध्यम से कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, समाज कल्याण और श्रम संसाधन विभागों की योजनाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्टार्टअप योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और गव्य विकास योजना के तहत लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए। उन्होंने 90 उद्यमियों को एक करोड़ रुपये और लघु उद्यमी योजना के तहत 80 उद्यमियों को 80 लाख रुपये का चेक दिया। इसके अलावा, 2268 स्वयं सहायता समूहों को 11.16 करोड़ रुपये और 4310 जीविका दीदियों को 70.24 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को भी देखा और जीविका दीदियों के आत्मनिर्भर बनने पर खुशी जताई।
 
सदर अस्पताल में 100 बेड वाले मॉडल अस्पताल का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने 32.17 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बेड वाले नवनिर्मित मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल मुंगेर के लोगों के लिए वरदान साबित होगा और यहां सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
 
राजारानी तालाब सौंदर्यीकरण का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 6.52 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकृत राजारानी तालाब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक तालाब बहुत सुंदर बना है। लेकिन इसकी सीढ़ियों को और विस्तारित किया जाए और इसे साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए उचित प्रबंधन किया जाए।
 
महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 2005 में जब हमने बिहार में काम शुरू किया, तब स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी। हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर इन्हें बढ़ावा दिया और इन समूहों को ‘जीविका’ नाम दिया, जिससे प्रेरित होकर केंद्र सरकार ने इसे ‘आजीविका’ नाम दिया। उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। अब वे बेहतर तरीके से बातचीत करती हैं, अपने उत्पाद बेचती हैं और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि जीविका दीदियां और आगे बढ़ें और पूरे बिहार में आत्मनिर्भरता की मिसाल बनें।

मुंगेर जिले में लोगों की मांगों के संबंध में घोषणाएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप जानते हैं कि हम लोगों ने मुंगेर जिले में विकास का काफी काम कराया है। फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गयी है, उसे पूरा किया जाएगा।
1. तारापुर में रिंग-रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अंतर्गत तारापुर शहर के दोनों तरफ पूरब और पश्चिम में बाईपास का निर्माण किया जाएगा।
2. रणगांव-भगलपुरा पथ से धौनी वाया विसय में बाईपास का निर्माण
3. वंशीपुर से बिहमा तक (वाया धोबई, गोगाचक, तेलडीहा मंदिर, मोहनगंज और बिहमा मोड़) बाईपास पथ का निर्माण। इससे लोगों को यातायात में काफी सुविधा होगी और जाम से निजात मिलेगी।
4. ऋषि कुंड पर्यटक स्थल का विकास किया जाएगा। इस स्थल को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित किए जाने से पर्यटक ऋषि कुंड आने के लिए आकर्षित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। (पथ निर्माण विभाग)
5. कष्टहरनी घाट का सौंर्दयीकरण किया जाएगा। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर अवस्थित ऐतिहासिक धरोहर कष्टहरणी घाट पर प्रतिदिन सुबह और संध्या काल में बड़ी संख्या में लोगों का आगमन होता है। इस घाट के सौंदर्यीकरण कार्य से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। (नगर विकास एवं आवास विभाग)
4. वासुदेवपुर चौराहा से आई.टी.सी. पार्क चंडी स्थान नया गांव सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग चण्डीस्थान मंदिर परिसर तक जाने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है, जहां पूजा-अर्चना करने के लिए आमजनों के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु आते हैं। इस सड़क के निर्माण होने से यात्रियों और श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। (पथ निर्माण विभाग)
5. नगर निगम कार्यालय से शास्त्री चौक भाया जुबलीवेल कालीताजिया जे०पी० चौक तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग व्यावसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस सड़क के पास व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बैंक, निजी चिकित्सीय संस्थान, दवा व्यवसायी, पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट इत्यादि अवस्थित हैं। इसके निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा होगी। (पथ निर्माण विभाग)
6. कोणार्क रोड चौक से अम्बे चौक पूरबसराय-तिनवटिया सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह पथ जमालपुर जानेवाला वनवे मार्ग है, जिसके कारण वाहनों का आवागमन लगातार होता रहता है। इस क्षेत्र के पास पुलिस लाईन, मुंगेर विश्वविद्यालय, कॉलेज भी अवस्थित हैं। इस सड़क के निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा होगी।
7. मुंगेर जिलान्तर्गत बिहार योग विश्वविद्यालय से NH-3338 तक फोरलेन रिंग रोड एवं पहुंच पथ का निर्माण किया जाएगा। इससे यहां आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। (पथ निर्माण विभाग)
8. संग्रामपुर प्रखंड के पतघाघर के पास उपलब्ध 300 एकड़ सरकारी भूमि पर औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। इससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार का सृजन होगा। (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा उद्योग विभाग)

9. खड़गपुर प्रखंड के अन्तर्गत खड़गपुर झील में गंगा नदी का पानी पहुंचाया जाएगा। इससे स्थानीय किसानों को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
10. खैरात्ती खाँ उप नहर के अंतर्गत फुसना डाड़, कमरगामा डाड़ एवं खैरा खाँ शाखा में लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा। इससे स्थानीय किसानों को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। (जल संसाधन विभाग)
11. मुंगेर जिले में असरगंज एवं जमालपुर कुल दो प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का निर्माण कराया जाएगा।
12. असरगंज में नए महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) की स्थापना की जाएगी। इससे छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। (भवन निर्माण विभाग)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed