{"_id":"66ed766dc9539edc25026cfc","slug":"munger-news-a-person-injured-in-a-collision-with-a-police-vehicle-died-during-treatment-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में पुलिस वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के समय मौत, परिजनों ने शव रखकर जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में पुलिस वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के समय मौत, परिजनों ने शव रखकर जाम की सड़क
Fri, 20 Sep 2024 06:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:49 PM IST
सार
Munger News: मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस वाहन की टक्कर से प्रकाश यादव की मौत हुई है। वहीं, सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस परिजनों को समझाने में जुट गई।
विज्ञापन
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह को मौत हो गई। उसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे, जहां उन्होंने मां अंबे चौक के पास शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर कोतवाली कासिम बाजार और पूरबसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और गुस्साए परिजनों को समझाने में जुट गई। मृतक की पहचान कासिम बाजार थानाक्षेत्र के शास्त्री नगर रोड नंबर एक निवासी प्रकाश यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रकाश यादव गुरुवार की देर शाम सब्जी खरीदने के लिए कौड़ा मैदान गया था। इसी दौरान मां अंबे चौक पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में देख वाहन पर बैठे पुलिसकर्मियों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि जब हम लोगो को जानकारी मिली तो हम लोग सदर अस्पताल पहुंचे, जहां प्रकाश यादव की स्थिति गंभीर थी। डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस नहीं रहने के कारण हम लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज करवाया। लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस वाहन की टक्कर से प्रकाश यादव की मौत हो गई है। वहीं, सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस परिजनों को समझाने में जुट गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन