फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MUNGER LPG FIRE: THREE INJURED, INCLUDING AGENCY WORKER

बिहार: गैस सिलिंडर का रिसाव ठीक करने पहुंचे कर्मी समेत तीन झुलसे, हादसे में घायलों का उपचार जारी

Thu, 29 Oct 2026 05:56 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 05:56 PM IST
सार

बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को गैस सिलिंडर का रिसाव ठीक करने के दौरान अचानक आग भड़क उठी। हादसे में गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मी समेत तीन लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
MUNGER LPG FIRE: THREE INJURED, INCLUDING AGENCY WORKER
सभी घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रसोई गैस सिलिंडर से रिसाव ठीक करने के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में नयन इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मी समेत तीन लोग झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद सभी घायलों को धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

घायलों की पहचान गांव निवासी दयानंद यादव के पुत्र अमन कुमार, अनुराग कुमार और नयन इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मी दीपक कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

रबर बदलने के बाद भी जारी रहा गैस रिसाव
मिली जानकारी के अनुसार, अमन कुमार के घर में रखे रसोई गैस सिलिंडर से बुधवार को अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया था। इसके बाद वह सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी पहुंचे। वहां तकनीकी कर्मियों ने सिलिंडर का रबर (ओ-रिंग) बदल दिया और रिसाव बंद होने की बात कही। हालांकि, गुरुवार को घर में दोबारा गैस की तेज गंध आने लगी और रिसाव जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रांची: हाइडल प्रोजेक्ट में करोड़ों की कथित गड़बड़ी, जेएसईबी के पूर्व अध्यक्ष की याचिका पर फैसला सुरक्षित

दोबारा जांच के दौरान भड़की आग
गुरुवार की सुबह इंडेन गैस एजेंसी की डिलीवरी गाड़ी गांव में सिलेंडर वितरण के लिए पहुंची। इसी दौरान अमन ने डिलीवरी कर्मियों को रोककर रिसाव की समस्या बताई और सिलिंडर ठीक करने का अनुरोध किया। बताया जाता है कि दोबारा जांच करने और रिसाव ठीक करने के दौरान अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आकर तीनों लोग झुलस गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद गैस सिलेंडर की सुरक्षा और रिसाव की समस्या को ठीक करने के दौरान बरती गई सावधानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सभी घायल का इलाज जारी

घायलों का इलाज जारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed