फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger Lok Sabha: Democracy is tested under shadow of strongmen, Lalan Singh, Kumari Anita, INDIA VS NDA

LS Polls: मुंगेर में बाहुबलियों के साये से होती है लोकतंत्र की परीक्षा, NDA प्रत्याशी ललन की प्रतिष्ठा दांव पर

Sun, 12 May 2024 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 May 2024 05:15 PM IST
सार

Munger Lok Sabha: मुंगेर संसदीय क्षेत्र से नवादा के बाहुबली कुख्यात अपराधी अशोक महतो की नव विवाहिता पत्नी कुमारी अनिता इंडिया गठबंधन समर्थित राजद से उम्मीदवार हैं। उनका सीधा मुकाबला जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और निवर्तमान सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से है। ललन सीएम नीतीश के करीबियों में से एक हैं।

विज्ञापन
Munger Lok Sabha: Democracy is tested under shadow of strongmen, Lalan Singh, Kumari Anita, INDIA VS NDA
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार का मुंगेर महाभारत के काल से राजा कर्ण की धरती रही है। पूर्व ऐतिहासिक काल की बात की जाए तो राजा कर्ण मुंगेर में प्रतिदिन सवामन सोना दान किया करते थे। यह योग नगरी अंतर्राष्ट्रीय पटल पर काफी चर्चित है। विश्व को योग का गुर सिखाने वाले योग विश्वविद्यालय की स्थापना मुंगेर में ही की गई थी। जहां देश-विदेश से विदेशी पर्यटक योग की शिक्षा ग्रहण करने के लिए मुंगेर आते हैं। वैसे अवैध हथियारों के निर्माण का बड़ा केंद्र रहने के कारण यह शहर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चित भी रहा है। यहां देसी से लेकर विदेशी अत्याधुनिक हथियार बनाने के कारीगर हैं। चुनाव में यह सीट काफी हॉट सीट बन चुकी है। लोकसभा चुनाव में यहां बाहुबलियों के साये में लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा होती आ रही है।

विज्ञापन


मुंगेर संसदीय क्षेत्र के परिसीमन के बाद पिछले तीन लोकसभा चुनाव से अखाड़े में बाहुबली या उनकी पत्नी मैदान में कूद रहे हैं। इसमें 2014 के चुनाव की बात की जाए तो मोकामा के बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी बीना देवी राजग से लोजपा की टिकट पर निर्वाचित हो चुकी हैं। वर्ष 2019 में मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली और छोटे सरकार के नाम से विख्यात अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी कांग्रेस से ताल ठोक चुकी हैं। लेकिन इस बार नवादा के बाहुबली कुख्यात अपराधी अशोक महतो की नव विवाहिता पत्नी कुमारी अनिता इंडिया गठबंधन समर्थित राजद से उम्मीदवार हैं। वहीं, कुमारी अनिता का सीधा मुकाबला जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और निवर्तमान सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से है। जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं। इस बार के चुनाव में अनंत सिंह ललन सिंह के समर्थन में हैं। उन्हें हाल ही में जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। मुंगेर बाहुबली के कारण छह में से तीन विधानसभा क्षेत्र लखीसराय, बाढ़ और मोकामा के दर्जन भर बाहुबलियों की भी चुनाव में राजनीतिक सक्रियता बढ़ जाती है।
विज्ञापन

 
परिसीमन के बाद मुंगेर बना बाहुबलियों का अखाड़ा!
वर्ष 2009 में नए परिसीमन के बाद योग नगरी मुंगेर बाहुबलियों का अखाड़ा बन गया है। बाहुबलियों की पसंद बनी इस सीट से विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी पत्नी को टिकट देकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की काफी कोशिश की। बात वर्ष 2014 में मोदी लहर में लोजपा से मोकामा के बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी बीना देवी को टिकट मिला, जहां उन्होंने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश कुमार के काफी करीबी ललन सिंह को पराजित किया था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में छोटे सरकार के नाम से विख्यात मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी कांग्रेस के टिकट से भाग्य आजमाने आईं थी। लेकिन जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ललन सिंह ने उन्हें पराजित कर दिया था। अब वर्ष 2024 में राजद ने बाहुबली कुख्यात अपराधी अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनिता को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अनंत सिंह के जेल से निकलने के बाद हॉट सीट बना मुंगेर!
बाहुबली अशोक महतो 17 वर्ष की सजा काटकर हाल ही में जेल से बाहर निकले और राजद से मिलकर नई राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वहीं, उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। जहां लालू प्रसाद यादव ने उन्हें टिकट न देकर उनकी नवविवाहिता पत्नी कुमारी अनिता को सिंबल दिया। चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली के रेलवे में कार्यरत सीनियर फार्मासिस्ट कुमारी अनिता से अशोक महतो ने शादी की और लोकसभा चुनाव में कुमारी अनिता राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

वहीं, उनका सीधा मुकाबला जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कद्दावर नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से है। इस चुनाव से पहले मोकामा के पूर्व विधायक छोटे सरकार के नाम से विख्यात अनंत सिंह के पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद अशोक महतो से ठन गई है। दोनों एक-दूसरे को जुबानी चुनौती दे रहे हैं। वहीं, अनंत सिंह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जिताने में एड़ी-चोटी एक किए हुए हैं।

चुनावी मैदान में उतरीं महागठबंधन से राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता ने कहा कि मुंगेर में जो पूर्व में ब्रिटिश शासन काल से कल कारखाने स्थापित थे, वे भी वर्तमान एनडीए सरकार में बंद हैं अथवा बदहाली के कगार पर पहुंच चुका है। हम इन सभी कल कारखानों को फिर से शुरू करने का प्रयास करेंगे। वहीं, जदयू के निवर्तमान सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की ओर से कहा गया कि जितने भी लोकसभा क्षेत्र में बचे हुए कार्य हैं, उन्हें पूरा करेंगे।

 
पीएम मोदी, सीएम नीतीश समेत कई नेता कर चुके चुनावी जनसभा
मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इस बार कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनका सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और महागठबंधन के राजद समर्थित उम्मीदवार कुमारी अनिता से है। एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के पक्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी जनसभाएं की हैं। जबकि महागठबंधन के समर्थित राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता के पक्ष में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव सहित महागठबंधन के दर्जनों नेताओं ने कई जनसभाएं भी की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed