फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger: Flood water of Ganga entered many schools, studies all stopped; Water level reached near danger mark

Bihar Flood: गंगा की बाढ़ से मचा हाहाकार, कई स्कूलों में घुसा पानी, पढ़ाई-लिखाई सब ठप; जलस्तर का यह हाल

Wed, 06 Aug 2025 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Aug 2025 05:50 PM IST
सार

Bihar Flood: विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्थिति की गंभीरता से जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। हालांकि शिक्षकों ने विद्यालय तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन परिसर में भरे पानी के कारण कक्षा कक्ष तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
Munger: Flood water of Ganga entered many schools, studies all stopped; Water level reached near danger mark
स्कूल में पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई ठप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। बुधवार को गंगा का जलस्तर 39.13 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर को पार कर अब खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच चुका है। इस कारण न केवल खेत-खलिहान जलमग्न हो रहे हैं, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों का भी संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन

 
विद्यालयों में घुसा पानी, शिक्षकों और छात्रों की आवाजाही ठप
गंगा के बढ़ते प्रभाव से मुंगेर शहरी क्षेत्र के हेरुदियारा स्थित मध्य विद्यालय सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां तीन से चार फीट तक बाढ़ का पानी विद्यालय परिसर में जमा हो गया है। पानी इस कदर भर गया है कि शिक्षक विद्यालय के अंदर प्रवेश करने से डर रहे हैं। नतीजन, विद्यालय में पठन-पाठन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Flood: मुंगेर में बाढ़ का कहर, डूबने से दो लोगों की मौत; एक बच्ची की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्थिति की गंभीरता से जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। हालांकि शिक्षकों ने विद्यालय तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन परिसर में भरे पानी के कारण कक्षा कक्ष तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।

 
गांवों में भी हालात भयावह, घर-खेत डूबने लगे
सदर प्रखंड के कुतलूपुर, जफरनगर और तारापुर दियारा क्षेत्र के कई गांवों में गंगा का पानी घुस चुका है। निचले इलाकों में घर और खेत जलमग्न हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों के जीवन पर संकट गहराता जा रहा है। कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं तो कुछ लोग उंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar: पटना में विदेशी महिला के साथ हैवानियत, नौकरी का झांसा देकर बस में किया ऐसा; अब पीड़िता न्याय मांग रही
 
प्रशासन की ओर से सीमित प्रतिक्रिया, राहत कार्य शुरू नहीं
हालांकि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और शैक्षणिक संस्थान भी प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस राहत कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। स्थानीय लोग सरकारी सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जबकि कई इलाकों में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed