{"_id":"68934444427f0989cb048183","slug":"bihar-flood-flood-wreaks-havoc-in-munger-two-people-died-due-to-drowning-one-girl-is-in-critical-condition-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Flood: मुंगेर में बाढ़ का कहर, डूबने से दो लोगों की मौत; एक बच्ची की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Flood: मुंगेर में बाढ़ का कहर, डूबने से दो लोगों की मौत; एक बच्ची की हालत गंभीर
Wed, 06 Aug 2025 05:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 06 Aug 2025 05:32 PM IST
सार
Bihar Flood: मुंगेर में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक नाबालिग छात्रा भी शामिल है। वहीं, एक अन्य छात्रा की हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
मृतका सुहानी कुमारी (फाइल फोटो), शोक में डूबे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर जिले में बाढ़ ने एक बार फिर जानलेवा रूप ले लिया है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सठबिग्गी गांव में 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना हवेली खड़गपुर प्रखंड के अग्रहण पंचायत अंतर्गत सठबिग्गी गांव की है। यहां के निवासी सुशांत कुमार (25) सरसों की पेराई करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे बने एक गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में वे अचानक गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल गड्ढे से सुशांत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक की मौत ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar: बेगूसराय में गंगा उफनाई, बाढ़ के पानी डूबे दर्जनों गांव और स्कूल, चचरी नाव के सहारे लोग आवागमन को मजबूर
विज्ञापन
रहमतपुर में दो छात्राएं डूबीं, एक की मौत
वहीं, दूसरी घटना असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर रविदास टोला वार्ड संख्या 4 की है। यहां की दो 13 वर्षीय छात्राएं, जो खेतों में घास काटने गई थीं, लौटते समय गहरे पानी में डूब गईं। इनमें से सुहानी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऋषिका कुमारी को ग्रामीणों ने गंभीर हालत में पानी से बाहर निकाला और तत्काल भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में भरा था बाढ़ का पानी
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां एक निजी आईटीआई कॉलेज के निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से मिट्टी निकाली गई थी। इससे वहां गहरा गड्ढा बन गया था, जो हालिया बाढ़ के पानी से भर गया था। छात्राएं इसी इलाके से होकर घर लौट रही थीं, जब यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां हाथी नाथ मध्य विद्यालय की कक्षा छह की छात्राएं थीं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मुंगेर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: ‘तेजस्वी के पास दो वोटर ID, तो समर्थकों के पास कितनी होंगी?’, JDU सांसद संजय झा का तंज
प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। गहरे गड्ढों को चिह्नित करने और सुरक्षा के लिए कोई चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए, जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन