फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Dirty work done with foreign woman in Patna, lured with job: Bihar Police, Nepal

Bihar: पटना में विदेशी महिला के साथ हैवानियत, नौकरी का झांसा देकर बस में किया ऐसा; अब पीड़िता न्याय मांग रही

Wed, 06 Aug 2025 05:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Aug 2025 05:22 PM IST
सार

Patna Police: महिला सिलीगुड़ी से पटना नौकरी की तलाश में आई थी। यहां पर एक बस चालक से उसकी मुलाकात हुई। उसने महिला को नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। अब महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Bihar News: Dirty work done with foreign woman in Patna, lured with job: Bihar Police, Nepal
महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना नेपाल की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। दरिंंदे ने बस में इस वारदात को अंजाम दिया।  बुधवार को यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो सब लोग दंग रह गए। महिला ने पुलिस को बताया कि परिवार से प्रताड़ित होकर वह सिलीगुड़ी से पटना जंक्शन आई। वहां एक व्यक्ति से मिली। वह बिहार सैन्य पुलिस (BMP-1) में निजी बस ड्राइवर है। उसने मुझे नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद दो दिन तक मेरा दुष्कर्म किया। मैं उससे ऐसा करने से रोकती रही लेकिन जबरन वह मेरे साथ गंदा काम करता रहा। इतना ही नहीं उसने मेरे सारे रुपये और पर्स भी छीन लिए। धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को यह बात बताई तो जान से मार दूंगा। महिला ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए। 

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विदेशी महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं नेपाली विदेशी महिला को शरण देने वाले सूरज थापा ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने दो दिन तक दुष्कर्म किया गया। वह बीएमपी में ट्रेनिंग करने वाले जवानों को बस से ले जाने और छोड़ने का काम करता है। हमलोगों ने इस मामले की सूचना पटना पुलिस को दी। पुलिस से अपील है कि वह आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। 
विज्ञापन

‘तेजस्वी के पास दो वोटर ID, तो समर्थकों के पास कितनी होंगी?’, JDU सांसद संजय झा का तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी एक निजी बस चालक है

इस मामले में सचिवालय एसडीपीओ अनु कुमारी ने बताया कि मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। FSL टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को पुलिस ने पहचान लिया है, लेकिन वह अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। आरोपी एक निजी बस चालक है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसे बस में बैठाकर कई जगह ले जाया गया, पुलिस इसका सत्यापन कर रही है। पुलिस उसके कई ठिकानों पर दबिश बना रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed