{"_id":"65d360d75b8d269a80020220","slug":"munger-dead-body-of-driver-of-police-112-vehicle-found-near-auto-stand-under-suspicious-circumstances-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 112 की गाड़ी के चालक का संदिग्ध परिस्थिति में ऑटो स्टैंड के पास मिला शव; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 112 की गाड़ी के चालक का संदिग्ध परिस्थिति में ऑटो स्टैंड के पास मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 19 Feb 2024 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 19 Feb 2024 07:38 PM IST
सार
Munger Hindi News: मृतक के करीबी रिश्तेदार ने बताया कि अजीत के शव को देख ऐसा लगता है कि या तो किसी वाहन की चपेट में आने से चोटिल होने के बाद उसकी मौत हुई है या फिर ब्रेन हेमरेज के कारण यह स्थिति बनी है। वहीं, पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
मृतक अजीत कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी थाना में 112 वाहन के चालक का शव सुल्तानगंज थाना पुलिस ने सुल्तानगंज ऑटो स्टैंड से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया है। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के बेराय गांव निवासी अजीत कुमार (38) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी थाना में 112 वाहन में चालक के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि अजीत की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।
विज्ञापन
वही, मृतक की पत्नी के भाई पुनीत ने बताया कि अजीत कुमार सोमवार सुबह जमालपुर से ट्रेन से सुल्तानगंज पहुंचे थे। जहां स्टैंड पर लहुलुहान अवस्था में अजित का शव बरामद किया गया है। अजीत अपने पीछे पत्नी गीता देवी के अलावा दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
पुनीत ने बताया कि अजीत सेवानिवृत्त सैनिक थे जो तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उन्होंने कहा कि अजीत के शव को देख ऐसा लगता है कि या तो किसी वाहन की चपेट में आने से चोटिल होने के बाद उसकी मौत हुई है या फिर ब्रेन हेमरेज के कारण यह स्थिति बनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, पुलिस का कहना है कि अजीत की मौत के कारणों का पता अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन