{"_id":"672cc6f157694f5b8909607b","slug":"munger-crime-youth-shot-during-cleaning-of-chhath-ghat-condition-critical-bihar-police-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: छठ घाट की सफाई के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: छठ घाट की सफाई के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी
Thu, 07 Nov 2024 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 07 Nov 2024 07:26 PM IST
सार
Munger Crime: सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना के पीछे क्या कारण हो सकता है, इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पूजा के मौके पर मुंगेर जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र में टीकारामपुर गंगा घाट पर सफाई करते समय गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना उस वक्त हुई जब कुछ लोग गंगा घाट पर छठ पूजा की तैयारियों के लिए सफाई कार्य में लगे हुए थे। इस दौरान अपराधियों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं और टीकारामपुर निवासी युवक डेविड कुमार उर्फ आशुतोष आनंद को गोली मार दी गई।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेगूसराय के एक हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवारजनों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी विभिन्न संभावित एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं ताकि घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना के पीछे क्या कारण हो सकता है, इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है।
इस गोलीबारी की घटना के बाद टीकारामपुर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। छठ पर्व के मौके पर गंगा घाट पर सफाई के दौरान हुई इस घटना से स्थानीय लोग सकते में हैं। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस मामले में और जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है, और अपराधियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।