फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger: Body of Sarpanch's son found hanging from a tree in a hilly forest, was missing since Sunday evening

Bihar News: पहाड़ी जंगल में पेड़ से लटका मिला सरपंच के बेटे का शव, रविवार की शाम से था लापता

Tue, 23 Jul 2024 06:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

Munger News: मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा रविवार की देर शाम से गायब था। इसको लेकर सोमवार को धरहरा थाना पुलिस को जानकारी दी थी। आज गांव के मजदूर ने सूचना दी कि आपके बेटे का शव पेड़ पर लटका हुआ है।

विज्ञापन
Munger: Body of Sarpanch's son found hanging from a tree in a hilly forest, was missing since Sunday evening
मृतक इंद्रजीत प्रताप बर्मन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुंगेर के धरहरा थानाक्षेत्र में सरपंच के बेटे का शव पहाड़ी जंगल में पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान दक्षिणी धरहरा पंचायत धरहरा निवासी सरपंच सह सरपंच संघ अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ कालीचरण के बेटे इंद्रजीत प्रताप बर्मन उर्फ बुधी (22) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहाड़ के किनारे पेड़ लगा रहे मजदूर ने शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। घटना सरपंच के घर से थोड़ी ही दूरी पर घटी। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



 
मृतक के पिता सरपंच राकेश रंजन ने बताया कि मेरा बेटा रविवार की देर शाम से गायब था। इसको लेकर सोमवार को धरहरा थाना पुलिस को जानकारी दी थी। आज गांव के मजदूर ने सूचना दी कि आपके बेटे का शव पेड़ पर लटका हुआ है। उसके बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि रविवार को हम भोज खाने गांव में गए थे। भोज खाकर घर पहुंचे तो मेरा छोटा बेटा घर में नहीं था। जब देर रात वह घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। घर वालों ने बताया कि किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर में किसी को बताकर निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रात तक जब घर नहीं आया तो इसको लेकर सोमवार को धरहरा थाने को आवेदन दिया था। उसके बाद आज उसका शव पेड़ पर लटका मिला। सरपंच ने बताया कि बेटे के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। जिस गमछे से पेड़ पर उसकी फांसी लगाकर हत्या की गई, वह उसका अपना गमछा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की हत्या हुई है और पुलिस इसकी जांच करे।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही धरहरा थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार  पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed