फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   munger-ak47-seizure-case-2018-all-accused-acquitted-for-lack-of-evidence

Bihar News: जिस केस ने मचाया था हड़कंप, उसी AK-47 मामले में सभी आरोपी बरी

Sat, 20 Dec 2025 09:39 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 20 Dec 2025 09:39 PM IST
सार

मुंगेर के 2018 के बहुचर्चित ए–के–47 बरामदगी मामले में बड़ा फैसला आया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रवाल दत्ता की अदालत ने मुफस्सिल थाना से जुड़े इस मामले में सभी 10 आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

विज्ञापन
munger-ak47-seizure-case-2018-all-accused-acquitted-for-lack-of-evidence
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : (सोशल मीडिया)

विस्तार

मुंगेर के 2018 के बहुचर्चित ए–के–47 बरामदगी मामले में बड़ा फैसला आया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, प्रवाल दत्ता की अदालत ने मुफस्सिल थाना से जुड़े इस मामले में सभी 10 आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक विनोद यादव और बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत सिंह ने अदालत में अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन

इस मामले में रिजवान पठान, मु. लुकमान, आइशा बेगम, तनवीर आलम उर्फ सोनू, मु. गुलफाम उर्फ गूलन, मु. रिजवान उर्फ भुट्टो, मु. परवेज चांद, मुस्तकीम, खुर्शीद आलम और सदा रिफत को आरोपित बनाया गया था। इनमें से तनवीर आलम उर्फ सोनू, मु. गुलफाम उर्फ गूलन और रिजवान उर्फ भुट्टो न्यायिक हिरासत में जेल में थे, जबकि बाकी सात आरोपी जमानत पर थे।

विज्ञापन

पढे़ं; सट्टेबाजी एप मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अभिनेत्री नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि 30 सितंबर 2018 को मुफस्सिल थाने में तत्कालीन अंचल निरीक्षक बिंदेश्वरी यादव के लिखित बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि रिजवान उर्फ भुट्टो के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार, सदर प्रखंड के मिर्जापुर बरदह गांव में अजमेरी बेगम की जमीन में जेसीबी से खुदाई कर प्लास्टिक के बोरे में ए–के–47 का पार्ट-पुर्जा बरामद किया गया।

गौरतलब है कि 2018 में मिर्जापुर बरदह गांव से अलग-अलग तिथियों में करीब 18 ए–के–47 राइफल की बरामदगी हुई थी, जिसका संबंध जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री से जोड़ा गया। इस पूरे मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी दो मामले दर्ज किए थे, जबकि मुफस्सिल थाने में कई मुकदमे दर्ज थे। इन्हीं में से एक मामले में अदालत ने सभी आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed