फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Massive Fire After Gas Cylinder Leak, Property Worth Lakhs Gutted

बिहार: खाना बनाने के लिए जलाया चूल्हा, अचानक भड़क उठी आग; देखते ही देखते राख हो गया पूरा घर

Fri, 30 Oct 2026 05:23 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 05:23 PM IST
सार

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनिया गांव में शुक्रवार सुबह गैस सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Massive Fire After Gas Cylinder Leak, Property Worth Lakhs Gutted
आग बुझाते हुए स्थानीय ग्रामीण।

विस्तार

मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनिया गांव में शुक्रवार की सुबह गैस सिलिंडर से रिसाव के कारण अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चंदनिया गांव निवासी फेकू पासवान के घर में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, रिसाव हो रही गैस ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। अचानक आग लगने से घर के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग जान बचाकर घर से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना तत्काल संग्रामपुर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: 'पार्टी के लिए खाता खोलना भी मुश्किल होगा', अनंत सिंह के बयान से सियासत में हलचल; अब आगे क्या होगा?

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घर में रखे कई कीमती सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अगलगी में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आग बुझने स्थानीय ग्रामीण एवं दमकल कर्मी

मौके की तस्वीर।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed