फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election: जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने क्यों कहा- फील गुड में रहना भूल जाएं; जानें पूरा वाकया

Wed, 01 May 2024 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 May 2024 06:11 PM IST
सार

Lok Sabha Election: जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने क्यों कहा- फील गुड में रहना भूल जाएं; जानें पूरा वाकया
Lok Sabha Election: NDA candidate Lalan Singh told workers- don't feel good, Munger Lok Sabha seat
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: NDA candidate Lalan Singh told workers- don't feel good, Munger Lok Sabha seat
मुंगेर में चुनावी कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला

बिहार में चौथे चरण में मुंगेर लोकसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भीषण गर्मी में प्रत्याशी घर-घर जाने के साथ-साथ पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मुंगेर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर बाजार के नारायण कॉम्प्लेक्स में पार्टी ऑफिस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान एनडीए प्रत्याशी के जमालपुर में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से उनके ऊपर फूलों की वर्षा की। इस मौके पर एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि ‘फील गुड’ में मत रहिएगा। चुनाव, चुनाव है।

Lok Sabha Election: NDA candidate Lalan Singh told workers- don't feel good, Munger Lok Sabha seat
जदयू नेता ललन सिंह पर कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूल बरसाए - फोटो : अमर उजाला

जदयू नेता ललन सिंह ने बुधवार को कहा कि जब तक 13 मई तक वोट नहीं डाल देते, तब तक ‘फील गुड’ में मत रहिएगा। बूथ से लेकर  हर घर तक पहुंचने का प्रयास कीजिएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2004 में जब बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। उस समय देश में प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी। जब क्षेत्र में जाते थे, सभी लोग कहते थे कि फील गुड है। लेकिन अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार चली गई। इसलिए फील गुड में नहीं रहिएगा। चुनाव, चुनाव है।

Lok Sabha Election: NDA candidate Lalan Singh told workers- don't feel good, Munger Lok Sabha seat
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान जदयू नेता ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला

वहीं, ललन सिंह राजद प्रमुख लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी पर भी हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि नितीश के राज में जंहा 20 से 22 घंटे बिजली मिल रही है, वहीं राजद के लोग लालटेन लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जब लालू और राबड़ी की सरकार थी, उस समय आंतक और जंगल का राज था। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर कहा कि कुमार से हमारा 37 साल से रिश्ता है, कई उतार-चढ़ाव आए। कभी हम लोगों ने साथ नहीं छोड़ा और मेरा संकल्प है कि जब तक नीतीश कुमार जीवित है, हम उनके साथ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed