{"_id":"682f183a22b231e0f7083a9e","slug":"lakhisarai-youth-who-went-to-convince-his-wife-found-dead-under-suspicious-circumstances-murder-apprehension-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पत्नी को मनाने गया युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पत्नी को मनाने गया युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 22 May 2025 05:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 22 May 2025 05:57 PM IST
सार
Lakhisarai News: डोमन मांझी के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से वह घर से निकले थे, उसके विपरीत इस तरह उनका शव मिलना संदेहास्पद है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हलसी थाना क्षेत्र के कोणार्क गांव निवासी 30 वर्षीय डोमन मांझी का शव गुरुवार सुबह घोंघसा गांव के पास बहियार में मिला। शव मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पत्नी को मनाने गया था, मिला शव
परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले डोमन मांझी का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी नाराज होकर कर्मा गांव में अपनी भाभी के घर चली गई थी। बुधवार को डोमन मांझी अपने भाई से पैसे लेकर पत्नी को मनाने के उद्देश्य से कर्मा गांव गया था। लेकिन अगली सुबह उसका शव बहियार में पड़ा मिला। इस खबर के मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News : बिहार में भाजपा विधायक को हुई जेल, कोर्ट ने दिया है आदेश; जानिए क्या है मामला
विज्ञापन
पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही हलसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष रंजीत रंजन ने बताया कि शव मिलने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी और प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
डोमन मांझी के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से वह घर से निकले थे, उसके विपरीत इस तरह उनका शव मिलना संदेहास्पद है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही कोई शिकायत मिलेगी, पुलिस पूरी गंभीरता से जांच करेगी।
यह भी पढ़ें- Bihar News: मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, पुलिस ने एक परिवार को घर में घुसकर पीटा; कई लोग घायल
ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी घटना
इस घटना के बाद से घोंघसा गांव और आसपास के इलाकों में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण भी इस मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है और मामले में सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।