{"_id":"689dd94faa1cf3c2c20eb41e","slug":"lakhisarai-gets-a-gift-of-rs-30-crore-deputy-chief-minister-vijay-kumar-sinha-and-development-minister-attack-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लखीसराय को 30 करोड़ की सौगात, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा-विकास मंत्री का विपक्ष पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लखीसराय को 30 करोड़ की सौगात, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा-विकास मंत्री का विपक्ष पर वार
Thu, 14 Aug 2025 06:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:10 PM IST
सार
लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा ने 30 करोड़ 82 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में नवनिर्मित नगर परिषद प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा ने 30 करोड़ 82 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया और नवनिर्मित नगर परिषद प्रशासनिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र, बड़हिया, सूर्यगढ़ा और लखीसराय नगर परिषद के सभापति, उपसभापति, वार्ड पार्षद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई कहानी लिख रहा है। तीनों नगर परिषदों के लिए पहले से 187 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत हैं और आज पार्क, प्रशासनिक भवन सहित कई नई परियोजनाओं की सौगात दी गई है।
ये भी पढ़ें: गृह विभाग ने भारी संख्या में सिपाही और चालक का किया तबादला, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को संविधान पढ़ने की सलाह दी और कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह स्वतंत्र है। उन्होंने दावा किया कि 2025 के चुनाव में बिहार की स्थिति 2010 से भी बेहतर होगी। यह कार्यक्रम जिले के लिए बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।