फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Khagaria: One accused arrested in case of woman's death during snatching on NH 107, another still absconding

Bihar News: एनएच 107 पर छिनैती के दौरान महिला की मौत मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

Sun, 08 Jun 2025 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Jun 2025 08:11 PM IST
सार

Khagaria News: पुलिस ने बताया कि छिनैती के दौरान महिला की मौत मामले में आरोपी को शनिवार शाम उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। तकनीकी सबूतों और स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर की गई जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Khagaria: One accused arrested in case of woman's death during snatching on NH 107, another still absconding
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले में एनएच 107 पर छिनैती की एक घटना ने एक महिला की जान ले ली थी। अब इस सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेलदौर थाना क्षेत्र में 3 मई को हुई इस घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका दूसरा साथी अब भी फरार है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है और दावा किया है कि केस का खुलासा कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
आरोपी घर से पकड़ा गया, बाइक भी बरामद
रविवार को बेलदौर थाना में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में गोगरी के प्रभारी एसडीपीओ त्रिलोक कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान बेला नौबाद गांव निवासी सुदीन यादव के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। उसे शनिवार शाम उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तकनीकी सबूतों और स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर की गई जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दारोगा, बेटे और भतीजे को लगी गोली; दो लोगों की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाज के बाद लौटते वक्त घटी वारदात
मृतका की पहचान डुमरी गांव निवासी बेबी देवी, पति नरेश साह के रूप में हुई है। तीन मई की दोपहर वे अपने पति के साथ सहरसा से इलाज करवा कर बाइक से घर लौट रही थीं। करीब चार बजे जब उनकी बाइक एनएच 107 पर बालू खदहा के पास पहुंची, तो पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनका पीछा कर उनकी कान की बाली छीन ली। छीना-झपटी में बेबी देवी बाइक से असंतुलित होकर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।


 
घायल अवस्था में महिला की मौत
सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को पीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पति नरेश साह की लिखित शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वैज्ञानिक पद्धति से जांच शुरू की।

 
सोशल मीडिया से मिला सुराग
पुलिस ने आरोपी छोटू कुमार के फेसबुक प्रोफाइल पर अवैध हथियार के साथ उसकी एक तस्वीर देखी। इस आधार पर जांच को और तेज किया गया। पुलिस को यह भी पता चला कि घटना के बाद वह बेंगलुरु भाग गया था, लेकिन हाल ही में चोरी-छिपे अपने गांव लौट आया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- Bihar: शादी का मंडप बना रणक्षेत्र, बारातियों और वधू पक्ष के बीच जमकर मारपीट; दुल्हन के भाई समेत कई लोग घायल
 
पंक्चर बनवाते समय हुई थी रेकी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले नरेश साह की बाइक बेला नौबाद गांव के पास पंक्चर हो गई थी। वे उसे वहीं रोड किनारे स्थित मनीष गैरेज में बनवा रहे थे, तभी दोनों आरोपियों ने उनकी रेकी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने पीछा करते हुए वारदात को अंजाम दिया और उसराहा पुल की दिशा में भाग निकले। आरोपी छोटू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब दूसरे आरोपी विक्रम कुमार की तलाश में जुटी है और लगातार छापामारी की जा रही है। बेलदौर पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed