फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Khagaria News: Medical college will be built at cost of Rs 460.56 crore, foundation stone may be laid in March

Bihar News: खगड़िया में बनेगा 460.56 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज, मार्च में हो सकता है शिलान्यास

Fri, 07 Feb 2025 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Feb 2025 07:37 PM IST
सार

Khagaria Medical College: डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार की ओर से दो दिन पहले इस परियोजना को लेकर निर्देश मिला है। भूमि चिन्हित होने के बाद प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Khagaria News: Medical college will be built at cost of Rs 460.56 crore, foundation stone may be laid in March
सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने खगड़िया जिले को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य मंत्रिमंडल ने 460.56 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इससे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खगड़िया के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। इस परियोजना को लेकर भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही 15 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो मार्च 2025 में इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास संभव है। यह मेडिकल कॉलेज जिले के 10 किलोमीटर के दायरे में एनएच 31 के किनारे बनाया जाएगा, जिससे आसपास के जिलों के लोग भी यहां आसानी से इलाज के लिए आ सकेंगे।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कैबिनेट ने दी मंजूरी
खगड़िया जिले के लिए मेडिकल कॉलेज की मांग काफी समय से उठ रही थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 जनवरी 2025 को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी। इसके बाद चार फरवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार की ओर से दो दिन पहले इस परियोजना को लेकर निर्देश मिला है। भूमि चिन्हित होने के बाद प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



 
स्वास्थ्य सुविधाओं में आएगा बड़ा सुधार
मेडिकल कॉलेज को एनएच-31 के किनारे बनाने की योजना है, ताकि यात्रियों और मरीजों को वहां तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। खगड़िया जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर के दायरे में इस कॉलेज को स्थापित करने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। इस मेडिकल कॉलेज के बनने से खगड़िया राज्य के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में शामिल होगा। स्थानीय लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पटना या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह कॉलेज आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा और यहां एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ-साथ एक उच्च स्तरीय अस्पताल भी संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
मेडिकल कॉलेज के साथ कई अन्य परियोजनाएं मंजूर
16 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने खगड़िया जिले के लिए कुल 684.863 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी दी। इनमें सड़क, पुल और खेल सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
 
गढ़घाट पुल का निर्माण
अलौली प्रखंड में 63.81 करोड़ रुपये की लागत से गढ़घाट पुल का निर्माण होगा। इससे इस क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और ग्रामीण इलाकों से शहर तक पहुंच आसान होगी।
 
नगर सुरक्षा बांध और सड़क निर्माण
खगड़िया शहर में नगर सुरक्षा बांध एवं सड़क के निर्माण के लिए 19.39 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह परियोजना बाढ़ प्रभावित इस इलाके के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
 
राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक नई सड़क
शहर के राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड के पास रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 13.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों की यात्रा आसान होगी।
 
बेलदौर में बनेगा स्टेडियम तो गोगरी और खगड़िया में बाइपास
खगड़िया जिले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ी सौगात दी है। बेलदौर प्रखंड में इंग्लिश गांधी हाई स्कूल के मैदान में 13.96 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य स्टेडियम बनाया जाएगा। इससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा गोगरी और खगड़िया में बाइपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। महेशखूंट से फतेहपुर तक नई बाइपास सड़क के लिए 14.413 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे शहर के अंदरूनी यातायात पर दबाव कम होगा और परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा।
 
गंडक नदी पर पुल निर्माण, शहर से जुड़ेगा बाइपास
शहर से सटे एनएच 31 से बाइपास सड़क तक एक पुल और पहुंच पथ का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 99.04 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। गंडक नदी पर बनने वाले इस पुल के निर्माण से यात्रा समय घटेगा और खगड़िया से अन्य जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

 
मेडिकल कॉलेज के निर्माण से खगड़िया को मिलेगा नया आयाम
खगड़िया में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण स्थानीय निवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि जिले को एक महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी। सरकार ने इस परियोजना के लिए 460.56 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं और अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो मार्च 2025 में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर दिया जाएगा। इस मेडिकल कॉलेज के बनने से आसपास के जिलों के मरीजों को भी फायदा मिलेगा और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed