{"_id":"662b8a6e29482fbdc8096810","slug":"khagaria-before-lok-sabha-elections-a-criminal-is-making-reel-on-social-media-with-country-made-pistol-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लोकसभा चुनाव से पहले देसी कट्टा लेकर सोशल मीडिया पर रील बना रहा अपराधी, लोगों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लोकसभा चुनाव से पहले देसी कट्टा लेकर सोशल मीडिया पर रील बना रहा अपराधी, लोगों में दहशत का माहौल
Fri, 26 Apr 2024 04:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:35 PM IST
सार
Khagaria News: स्थानीय लोगों की मानें तो जेल से निकलने के बाद उसने लोगों में दशक फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर अवैध हथियार को प्रदर्शित किया है। हालांकि पुलिस के रवैए पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
हथियार के साथ रील बनाता आरोपी राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया में एक तरफ जिला प्रशासन और पुलिस लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर अपराधी खुलेआम अवैध हथियार लेकर सोशल मीडिया पर रील बना रहे हैं। जो चुनाव के बीच लोगों में दहशत पैदा करने जैसा है और बेलदौर थाना पुलिस इस मामले पर चुप है। दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें एक बदमाश हाथ में देसी कट्टा लेकर रील बनाता दिख रहा है। आरोपी की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के महिनाथ नगर निवासी बौकु यादव के बेटे राहुल यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह वीडियो आने बाद से सवाल उठ रहे हैं कि जब अवैध हथियार के साथ खुलेआम अपराधी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो डाल रहे हैं तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। मामले में बेलदौर थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार के सरकारी मोबाइल नंबर 9431822798 पर जब जानकारी के लिए फोन लगाया गया तो बार-बार रिंग होने के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाने वाला राहुल यादव एक पेशेवर अपराधी है। उस पर खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा जिले में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि राहुल यादव कई लूट कांड में मुख्य आरोपी रहा है, और वह विगत पांच माह पहले ही जेल से निकला है। स्थानीय लोगों की मानें तो जेल से निकलने के बाद उसने लोगों में दशक फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर अवैध हथियार को प्रदर्शित किया है। बहरहाल, देखना होगा कि लोकसभा चुनाव के बीच ऐसे अपराधियों पर खगड़िया पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
विज्ञापन