फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Khagaria: Aunt strangled a three month old child to death, a woman also injured in fight, land dispute

Bihar: खगड़िया में रिश्ता तार-तार! तीन महीने के बच्चे को चाची ने गला दबाकर मारा, एक महिला भी घायल; जानें मामला

Tue, 23 Jul 2024 05:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Jul 2024 05:56 PM IST
सार

Khagaria News: थाना प्रभारी परेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में नामित लोगों से पूछताछ की जा रही है। बच्चे की मौत की सूचना के बाद दोनों भाई के परिवारों में मारपीट भी हुई। उसमें मृतक बच्चे की मां के भी घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन
Khagaria: Aunt strangled a three month old child to death, a woman also injured in fight, land dispute
अस्पताल पहुंचे मृत बच्चे के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले में तीन महीने के एक मासूम बच्चे की उसकी चाची ने हत्या कर दी। जबकि इस घटना में एक महिला भी घायल हुई है। यह घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन गांव निवासी मोहम्मद अफजल और उसके भाई के बीच जमीन विवाद था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।

विज्ञापन


परिजन ने बताया कि मंगलवार को मासूम बच्चे मोहम्मद् सुहेल को उसकी मां नजनी खातून बिछावन पर सुलाकर घर के काम में लगी थी। इसी बीच उसके देवर मो. सज्जाम की पत्नी नविदा खातून ने मासूम का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में बेलदौर थाना प्रभारी परेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में नामित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे की मौत की सूचना के बाद दोनों भाई के परिवारों में मारपीट भी हुई। उसमें मृतक बच्चे की मां के भी घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्षों की मानें तो घटना के बाद आरोपी पक्ष ने तेज हथियार से बच्चे की मां और उसके मायके पक्ष के लोगों को घायल कर दिया है। वहीं, बेलदौर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed