{"_id":"67138f69b230dd7ed1006936","slug":"jamui-villagers-forcefully-marry-a-couple-after-they-meet-at-night-on-river-bank-then-make-video-viral-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Affair: प्रेमी जोड़े को रात में नदी किनारे मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने जबरन कराई शादी; फिर की यह हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Affair: प्रेमी जोड़े को रात में नदी किनारे मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने जबरन कराई शादी; फिर की यह हरकत
Sat, 19 Oct 2024 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:22 PM IST
सार
Jamui News: जमुई में प्रेमी जोड़े के रात में नदी किनारे मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने जबरन दोनों की शादी करवा दी। इससे पहले लोगों ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को पीटा भी। फिर ग्रामीणों ने एक घटिया काम कर हद पार कर दी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमुई जिले के मलयपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार की रात एक प्रेमी जोड़े को नदी किनारे मिलना महंगा पड़ गया। दरअसल, स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें मिलते पकड़ लिया और जबरन उनकी शादी करवा दी। यह घटना पतौना गांव के किऊल नदी के किनारे की है, जहां ग्रामीणों ने दोनों को एक झाड़ी में मिलने के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कई महीनों से संपर्क में थे युवक-युवती
जानकारी के मुताबिक, युवक (प्रेमी) की पहचान खैरा थानाक्षेत्र के मांगो बंदर गांव निवासी शंभू ठाकुर के बेटे रंजन ठाकुर के रूप में हुई है। जबकि युवती (प्रेमिका) मलयपुर थानाक्षेत्र के विनोद ठाकुर की बेटी रितु कुमारी है। बताया जा रहा है कि दोनों कई महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और चोरी-छिपे मिलने आते थे। शुक्रवार की रात, जब रंजन अपनी प्रेमिका रितु से मिलने नदी किनारे पहुंचा, तो ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई।
ग्रामीणों ने कराई जबरन शादी
उसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की और फिर युवक से जबरन युवती की मांग में सिंदूर भरवाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ग्रामीणों के दबाव में दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया, जिससे यह घटना चर्चा में आ गई।
विज्ञापन
परिजनों ने की कोर्ट में शादी
घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। अगले दिन, शनिवार की सुबह दोनों पक्षों के परिवार जमुई कोर्ट पहुंचे, जहां हिंदू रीति-रिवाज के साथ विधिवत तरीके से दोनों की शादी संपन्न कराई गई। इस प्रकार इस घटना का अंत पारिवारिक सहमति से हो गया।
वहीं, मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष से कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत दर्ज की जाती है, तो मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय
इधर, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और गांव के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस घटना से साफ होता है कि आज भी ग्रामीण इलाकों में प्रेम संबंधों को लेकर पारंपरिक और कठोर रुख अपनाया जाता है, जहां प्रेमियों को इस प्रकार सार्वजनिक रूप से अपमानित और जबरन शादी के लिए मजबूर किया जाता है।