{"_id":"66a2118c1e84ef7af90de48b","slug":"jamui-news-two-children-of-the-same-family-died-due-to-snake-bite-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jamui News: सर्पदंश से एक ही परिवार के दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jamui News: सर्पदंश से एक ही परिवार के दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Thu, 25 Jul 2024 02:19 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:19 PM IST
सार
Jamui News: जमुई के पतलघट्टा गांव में बुधवार की देर रात एक ही परिवार के दो बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृत दोनों बच्चें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लक्ष्मीपुर प्रखंड के मरैया पंचायत स्थित पतलघट्टा गांव में बुधवार की देर रात एक ही परिवार के दो बच्चे को एक विषैला सांप ने डंस लिया। जिससे दोनों बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांचोपरांत दोनों बच्चे को मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक बच्चों की पहचान पतलघट्टा निवासी मनोज दास की 12 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी और सात वर्षीय नाती अनीश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। दोनों बच्चों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बरहट प्रखंड के लखय गांव निवासी अजय दास का पुत्र अनीश अपने नाना मनोज दास का घर पतलघट्टा आया हुआ था और वह बुधवार की रात अपनी मौसी रानी के साथ सोया हुआ था, तभी एक विषैला सांप ने दोनों को डांस लिया, जिससे दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उठकर देखा तो करैता नामक विषैला सांप डंस कर भाग रहा था।
विज्ञापन
तभी परिजनों द्वारा उसे मारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सांप भाग निकला। वहीं सर्प दंश से दोनों बच्चे की हालत गंभीर होने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इधर दोनों बच्चों का शव गांव पहुंचते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने मरैया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र साह पहुंचे और आर्थिक सहायता कर घटना की जानकारी आंचलाधिकारी को दी गई। साथ ही मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र साह के द्वारा मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।