{"_id":"6720d5be9d073731110020bc","slug":"jamui-news-terror-due-to-2-murders-in-3-days-youth-shot-dead-in-mutual-enmity-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: तीन दिनों में दो हत्याओं से दहशत, आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: तीन दिनों में दो हत्याओं से दहशत, आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 29 Oct 2024 06:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:02 PM IST
सार
Jamui News: जमुई में तीन दिन में दो लोगों की हत्या होने से हड़कंप मच गया है। इस वजह से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ताजा घटना में युवक को घर बुलाकर हत्या कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतक देवनंदन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई के चकाई प्रखंड में तीन दिनों के अंदर हुई दो हत्याओं से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पहली हत्या रविवार को हुई, जिसमें एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर शव को धरहरा नदी पुल के नीचे फेंक दिया गया। इसके बाद मंगलवार को चंद्रमंडीह थानाक्षेत्र के धवना गांव में देवनंदन यादव (30) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
चंद्रमंडीह थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतक देवनंदन यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है, इसलिए पुलिस इस हत्याकांड की हर पहलू से जांच कर रही है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूतों की जांच में जुटी है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
पड़ोसी ने फोन करके बुलाया था
मृतक के भाई रोहित यादव ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे पड़ोसी सुनील यादव ने देवनंदन को फोन करके बुलाया था। लेकिन जब वह रात में घर वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सोमवार शाम को खबर मिली कि धवना तिलैया जोर के पास एक शव मिला है। जब परिवार वहां पहुंचा, तो देवनंदन का शव पाया गया।
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर थी दुश्मनी
रोहित ने बताया कि देवनंदन और पड़ोसियों के बीच जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर पुरानी दुश्मनी थी। रोहित ने इस हत्या के लिए सुनील यादव, उपेंद्र यादव और अन्य दो व्यक्तियों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
इलाके में दहशत का माहौल
गौरतलब है कि तीन दिनों में हुई इन दो हत्याओं ने इलाके में दहशत और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।