फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui: 3 teenagers riding bike were crushed by speeding tractor; 2 died on spot, 1 died on way to hospital

Bihar: बाइक सवार तीन किशोरों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला; दो की मौके पर मौत, एक की अस्पताल जाते समय गई जान

Sat, 20 Apr 2024 02:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 20 Apr 2024 02:44 PM IST
सार

Jamui News: जमुई में एक बाइक से बरात में जा रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीनों को कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jamui: 3 teenagers riding bike were crushed by speeding tractor; 2 died on spot, 1 died on way to hospital
तीनों मृतक नीरज कुमार, रूपेश चौधरी और सुरेंद्र चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में शादी के दौरान तीन परिवारों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब सूचना मिली कि बाइक से बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत तीन किशोरों को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के आमीन गांव का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आमीन गांव निवासी सुरेश चौधरी के बड़े बेटे सूरज चौधरी का शादी थी। इस सिलसिले में शुक्रवार की देर रात टाउन थाना के हरला गांव बारात जा रही थी। इस दौरान दूल्हे का छोटा भाई नीरज कुमार (10) अपने ममेरे भाई सुरेंद्र चौधरी (19) और दूल्हे के बहनोई के भाई रूपेश चौधरी (15) के साथ बाइक से बारात के लिए निकले थे। उसी दौरान जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित नर्मदा गांव के पास पहुंचते ही एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीनों को कुचल दिया। इस हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इधर, घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि शुक्रवार की देर रात मृतक नीरज चौधरी के बड़ा भाई सूरज चौधरी की आमीन गांव से बारात निकली थी। उसमें नीरज अपने ममेरे भाई सुरेंद्र चौधरी और दूल्हे के बहनोई के भाई रूपेश चौधरी के साथ बाइक से बरात में जा रहे थे। उसी दौरान नर्मदा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीनों लोगों को कुचल दिया और चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पीछे से आ रहे बरातियों में से अन्य लोगों की नजर तीनों पर पड़ी तो आनन-फानन में ट्रैक्टर के चक्का के नीचे फंसे दो युवक को निकाला गया। लेकिन घटना इतनी भयावह थी कि दो किशोरों का सिर बुरी तरह से कुचल गया था, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वालों में मातम छा गया। शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed