फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   In Bihar, thieves stole property worth Rs 5 lakh including 2.5 lakh cash and jewellery in a closed house

Bihar: प्रधानाध्यापक के बंद घर में चोरी, ढाई लाख नकद व आभूषण समेत पांच लाख की संपत्ति ले उड़े चोर; मामला दर्ज

Wed, 18 Jun 2025 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 05:53 PM IST
सार

Bihar: पटना से लौटने पर जब प्रधानाध्यापक अपने घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज की अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे नकद रुपये, जेवर व अन्य सामान गायब थे।

विज्ञापन
In Bihar, thieves stole property worth Rs 5 lakh including 2.5 lakh cash and jewellery in a closed house
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर शहर में एक बार फिर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो स्थित मध्य विद्यालय फरदा के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिन्हा के बंद घर में चोरों ने धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन

चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। बताया गया कि अशोक कुमार सिन्हा 16 जून को अपनी पत्नी के साथ पटना स्थित बीमार बहन को देखने गए थे। घर छोड़ने से पहले उन्होंने देखरेख की जिम्मेदारी पड़ोसी राजेश कुमार को सौंपी थी और चाबी भी दी थी, लेकिन पड़ोसी ने समय पर घर की निगरानी नहीं की। इसी बीच चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप; पति द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना से लौटने पर जब प्रधानाध्यापक अपने घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज की अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे नकद रुपये, जेवर व अन्य सामान गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अशोक कुमार सिन्हा ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है।

उन्होंने कहा कि हम 16 जून को पटना गए थे। लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अलमारी से नकदी और जेवरात गायब हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है। लगभग पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed