फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Rain Kiul-Bhagalpur Railway Track Submerged in two Feet of Water Trains Stranded for Hours

Bihar Rain: किऊल-भागलपुर रेलखंड ठप्प, ट्रैक पर भरा दो फीट पानी; कई ट्रेनें घंटों फंसीं, इंजन कारखाना भी जलमग्न

Mon, 20 Jul 2026 01:28 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 01:28 PM IST
सार

भारी बारिश के कारण किऊल–भागलपुर रेलखंड पर कजरा स्टेशन के पास ट्रैक पर दो फीट पानी भर गया, जिससे कई ट्रेनें घंटों रुकी रहीं। जमालपुर रेल इंजन कारखाने की कई शॉप में भी घुटनों तक पानी भरने से कामकाज प्रभावित हो गया।

विज्ञापन
Bihar Rain Kiul-Bhagalpur Railway Track Submerged in two Feet of Water Trains Stranded for Hours
भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक में भरा पानी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश का असर रेल यातायात पर भी दिखाई दिया। सोमवार को किऊल-भागलपुर रेलखंड पर कजरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर करीब दो फीट पानी भर जाने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर रेल परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इससे कई महत्वपूर्ण ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर घंटों तक खड़ी रहीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रैक पर पानी भरने से रुकी कई प्रमुख ट्रेनें
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 22948 भागलपुर–सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह करीब 8:30 बजे से अभयपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं, जमालपुर–किऊल डीएमयू को धरहरा स्टेशन और गया–जमालपुर पैसेंजर ट्रेन को दशरथपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। अचानक ट्रेनों के रुक जाने से यात्रियों में बेचैनी बढ़ गई। रेलवे प्रशासन ने ट्रैक पर जलस्तर कम होने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सुबह 10:14 बजे रेल परिचालन दोबारा शुरू कराया।
विज्ञापन


जमालपुर रेल इंजन कारखाने में भी भरा पानी
लगातार बारिश का असर जमालपुर स्थित रेल इंजन कारखाने पर भी पड़ा। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कारखाने के निचले हिस्से में स्थित कई शॉप में घुटनों तक पानी भर गया। इससे उत्पादन और मरम्मत का काम प्रभावित हुआ। डब्ल्यूआरएस-1, डब्ल्यूआरएस-2, डब्ल्यूआरएस-3, डब्ल्यूआरएस-4, मिलराइट शॉप, कैशनब बोगी शॉप और व्हील शॉप सहित आधा दर्जन से अधिक इकाइयों में जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलकर्मियों को काम करने में हुई परेशानी
रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे रेलकर्मियों को कार्यस्थल पर जलभराव का सामना करना पड़ा। फर्श पर पानी जमा होने से वेल्डिंग और बिजली से जुड़े कार्य करना जोखिमभरा हो गया। ऐसे में कई कर्मचारी वरीय अधिकारियों के निर्देश का इंतजार करते रहे।


ये भी पढ़ें-  Bihar Vidhan Sabha: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में क्या हो रहा, निशांत कुमार का अलग से स्वागत क्यों?

सड़कों पर भी जलभराव
बारिश का असर केवल रेलवे तक ही सीमित नहीं रहा। जमालपुर–मुंगेर मुख्य मार्ग पर संजीव नगर के समीप भी जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed