फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Gas cylinder exploded due to fire in begusarai

Begusarai News: आग लगने से गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, एक साथ पांच घर जलकर राख, मचा हड़कंप

Wed, 17 Apr 2024 12:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 17 Apr 2024 12:54 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में एक साथ पांच घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। वहीं एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना के बाद से चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया।

विज्ञापन
Gas cylinder exploded due to fire in begusarai
बेगूसराय में अगलगी की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में लगातार आग का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर आग लगने से एक साथ पांच घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। वहीं एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, इस ब्लास्ट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल सभी व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र की है। बता दें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकिया पंचायत के खखना वॉर्ड संख्या पांच के एक घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग इतनी भयावह था कि घर में रखे एक घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन


आग पर काबू पाया गया
इस आग लगी में आसपास के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। जिससे आसपास के राम उदेश तांती, रविंद्र तांती, राजा तांती, गीता देवी के घर भी जलकर पूरी तरह से राख हो गया। जिसमें आधा दर्जन लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं घर में रखे अनाज कपड़ा, घरेलू सामग्री जलकर पूरी तरह से राख हो गया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी टीम को दी, काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed